Bhopal: राजधानी भोपाल के जवाहर चौक स्थित शासकीय कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को पूर्व छात्र-छात्रा मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी, शिक्षकगण और आमंत्रित अतिथि शामिल होंगे। समारोह का उद्देश्य वर्षों बाद पूर्व छात्र-छात्राओं को एक मंच पर लाकर विद्यालय से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा करना और अपने अनुभवों व उपलब्धियों को साझा करने का अवसर देना है।
Bhopal: दीप प्रज्वलन और शिक्षकों का सम्मान
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे पंजीयन एवं स्वागत के साथ होगी। इसके बाद दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की वंदना की जाएगी। समारोह में विशिष्ट अतिथि का स्वागत एवं संबोधन होगा। इसके साथ ही विद्यालय के आदरणीय शिक्षकों का सम्मान भी किया जाएगा।
आयोजन के दौरान पूर्व छात्र-छात्राओं को एक-दूसरे से मिलने और विद्यालय से जुड़ी अपनी यादों एवं अनुभवों को साझा करने का अवसर मिलेगा। वर्षों बाद सहपाठियों और शिक्षकों से मुलाकात इस समारोह का प्रमुख आकर्षण रहेगी। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
Bhopal: पूर्व विद्यार्थियों से शामिल होने की अपील
कस्तूरबा विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाले पूर्व छात्र-छात्राओं से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। आयोजन समिति के अनुसार यह कार्यक्रम केवल औपचारिक मुलाकात तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यालय, शिक्षकों और सहपाठियों के साथ जुड़ी पुरानी स्मृतियों को दोबारा जीवंत करने का अवसर भी है।
आयोजन समिति ने सभी पूर्व छात्र-छात्राओं से 2 अक्टूबर को विद्यालय परिसर में पहुंचकर समारोह को सफल बनाने और अपनी उपस्थिति की पुष्टि करने का अनुरोध किया है। समारोह के अंत में सामूहिक दोपहर भोज का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की जानकारी:
स्थान: शासकीय कस्तूरबा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जवाहर चौक, भोपाल
दिनांक: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार
समय: प्रातः 10 बजे से
read also: Aaj ka Panchang: 1 अक्टूबर को क्या है खास? जानें पंचांग, षष्ठी तिथि, व्रत-त्योहार और शुभ-अशुभ समय


