SultanGanj Six Children Drowning : करमा-धरमा पर्व पर हुआ दर्दनाक हादसा
SultanGanj Six Children Drowning : भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में करमा-धरमा पर्व के दिन सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तरैटा बहियार स्थित पोखर में नहाने गए छह बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में तीन लड़के और तीन लड़कियां शामिल हैं। हादसे की खबर फैलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए।
SultanGanj Six Children Drowning : करीब एक दर्जन बच्चे सुबह पोखर में नहाने पहुंचे थे
परिजनों के अनुसार, करमा-धरमा पर्व को लेकर करीब एक दर्जन बच्चे सोमवार सुबह लगभग पांच बजे अपने घरों से निकले थे। सभी बच्चे गांव के बाहर स्थित पोखर में स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान छह बच्चे गहरे पानी की चपेट में आ गए और एक के बाद एक डूब गए।
SultanGanj Six Children Drowning : छह बच्चों की दर्दनाक मौत
हादसे में जान गंवाने वाले सभी बच्चे नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 स्थित विष्णु टोला दुधैला के रहने वाले बताए गए हैं। मृतकों की पहचान ज्योति कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, आयुष कुमार, राहुल कुमार, पूजा कुमारी और विकास कुमार के रूप में हुई है।घटना की जानकारी परिजनों को कुछ देर बाद मिली। सूचना मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से पोखर से बच्चों को बाहर निकाला गया और आनन-फानन में सभी को सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया।
SultanGanj Six Children Drowning : डॉक्टरों ने छह बच्चों को मृत घोषित किया
सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद सभी छह बच्चों को मृत घोषित कर दिया। एक साथ छह बच्चों की मौत की खबर जैसे ही गांव और आसपास के इलाके में फैली, वहां मातम पसर गया। पर्व की खुशियां देखते ही देखते गम में बदल गईं। मृत बच्चों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
SultanGanj Six Children Drowning : अधिकारी मौके पर पहुंचे, जांच शुरू
हादसे की सूचना मिलते ही सीओ रमन कुमार, थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार समेत कई अधिकारी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने सभी छह बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। प्रशासन की ओर से मृत बच्चों के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई है।
SultanGanj Six Children Drowning : पर्व के दिन छह मौतों से इलाके में सन्नाटा
करमा-धरमा पर्व के मौके पर एक साथ छह बच्चों की मौत से सुल्तानगंज का विष्णु टोला दुधैला और आसपास का इलाका गहरे शोक में डूब गया है। जिस पर्व को लेकर घरों में उत्साह और खुशियां थीं, वहीं हादसे के बाद पूरे इलाके में गम और सन्नाटा पसरा हुआ है।
read more : UP Four State Division : पूर्वांचल के लिए राजभर तैयार, क्या यूपी के होंगे टुकड़े चार ?राजभर का मुख्यमंत्री वाला दाव, पूर्वांचल में क्या प्रभाव ?


