Bihar Jamui Viral Video : सरकार ने कही सख्त कार्रवाई की बात,सम्राट के शासन में ये क्या हो रहा है ?
Bihar Jamui Viral Video : एक समय कहा जाता था बिहार में जंगल राज, उस जंगल राज की तस्वीरें तो आपने ज्यादा नहीं देखी होंगी, लेकिन 19 सिंतबर को जमूई में जो घटना सामने, आई वो वाकई दिल दहला देने वाली है। दरअसल बिहार के जमुई में नाबालिग लड़का-लड़की को रास्ते में रोककर लड़की के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और छेड़खानी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी स वायरल हो रहा है। पुलिस के मुताबिक घटना 19 सितंबर की शाम की है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान शुरू की, पीड़ितों तक पहुंचकर बयान दर्ज किये। तीन युवकों को गिरफ्तार भी किया है। लेकिन इस घटना ने बिहार के शासन सुशासन की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं।
Bihar Jamui Viral Video : सवाल खड़े हो रहे हैं कि सम्राट के शासन में ये क्या हो रहा है। सवाल ये कि बिहार की सड़कों पर शाम होते ही क्या महिलाएं युवतियां और बच्चियां सुरक्षित नहीं है। समाज या भीड़ की ऐसी दरिंदगी हमारे समाज को आखिर किस ओर ले जा रही है।उधर मामले में राजनीति भी तेज हो गई है। विपक्ष का आरोप है कि बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने घटना को लेकर बिहार सरकार पर सवाल उठाए हैं और वीडियो में दिख रहे सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ पॉक्सो के तहत कार्रवाई की मांग की है।उधर सरकार इस तरह की घटनाओं से दुखी है, मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तो वहीं मामले में राज्य महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है।
read more : Jan-Man Auditorium MP : जन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव


