Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra : तेज हुआ घमासान, यूपी में बढ़ा सियासी तापमान,क्या गठबंधन और सीट शेयरिंग पर बनेगी बात ?
Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra : उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां जोरों पर है…समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 24 सितंबर 2026 को अपने बहुचर्चित ‘PDA रथ यात्रा’ का तूफानी आगाज कर दिया है। सपा प्रमुख ने इस चुनावी अभियान की शुरुआत कांग्रेस के मजबूत गढ़ माने जाने वाले रायबरेली के बछरावां से की है। लाल रंग की आधुनिक और हाईटेक मर्सिडीज मल्टी-एक्सल बस (रथ) पर सवार होकर निकले अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से फूल बरसाकर और उत्साह के साथ स्वागत किया। इस बार के यूपी चुनाव कई मायनों में ख़ास है, चाहे मुद्दों की बात हो या तकरार की कोई किसी से कम नहीं है, इधर सियासी तैयारी में कौन किसके साथ गठबंधन में होगा.. ये भी एक बड़ा फैक्टर होगा..ऐसे में यूपी की चुनावी बिसात, रथ पर अखिलेश सवार क्या होगा कैसी होगी तकरार…करेंगे विस्तार से चर्चा उससे पहले देखिये ये रिपोर्ट |
Akhilesh Yadav PDA Rath Yatra : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने PDA रथयात्रा की शुरुआत कर चुनावी आगाज कर दिया है | रायबरेली से शुरू हुई यात्रा के रास्ते में उन्होंने हनुमान मंदिर में दर्शन किया और गदा लहराई। रथ के साथ-साथ करीब 2-3 हजार से कार्यकर्ता हैं। स्वागत के लिए पहली बार उनकी रैली में 2 बुलडोजर मंगाए गए हैं। इससे 21 किलो की माला अखिलेश को पहनाई गई | अखिलेश यादव ने समाजवादी छात्रसभा के उन कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की जिनकी 17 सितंबर को ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस से झड़प हुई थी। अखिलेश का PDA रथ कई मायनो में चर्चा में है…मर्सिडीज बस को मॉडिफाई कर इस PDA रथ को बनाया गया है जिसमे 1.5 करोड़ रुपए का खर्च आया है PDA रथ पर ‘समाजवादी पीडीए यात्रा’ लिखा है, कई दिग्गजों के फोटो भी लगाये गए है, साथ ही ‘सामाजिक न्याय का परचम लहराएगा, पीडीए ही परिवर्तन लाएगा जैसे नारे भी लिखे है
read more : BSc Nursing Result 2026 : बीएससी नर्सिंग के 15 हजार से अधिक विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित, 28 हजार की परीक्षा जल्द


