Indore Chhatron Ki Goonj : Gen-Z की लड़ाई, देश में सियासत गरमाई,युवाओं-छात्रों की आवाज या झूठ का शोर ?
Indore Chhatron Ki Goonj : राहुल गांधी के इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के साथ ही मध्यप्रदेश में भी युवा, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दे… सियासी बहस का अहम हिस्सा बन चुके हैं। जिसको लेकर बीजेपी कांग्रेस आमने सामने है। बीजेपी का कहना है कि युवाओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर सरकार लगातार काम कर रही है… वहीं कांग्रेस सरकार की नीतियों और उनके असर पर सवाल उठाती रही है। इंदौर में छात्रों की गूंज के बीच सियासत का शोर भी सुनाई दिया… राहुल गांधी के हमले और बीजेपी के पलटवार ने युवाओं से जुड़े मुद्दों को एक बार फिर चर्चा में ला दिया। छात्रों के मुद्दों से शुरू हुई बहस अब सियासी बयानबाजी तक पहुंच चुकी है… सवाल है कि इंदौर में छात्रों की आवाज के बहाने राहुल का सरकार पर हमला… और बीजेपी के पलटवार के पीछे क्या है सियासत का पूरा खेल.. छात्रों के मुद्दे पर राहुल का सरकार पर निशाना और बीजेपी का करारा पलटवार…इसी मुद्दे पर करेंगे चर्चा लेकिन पहले ये रिपोर्ट देख लेते हैं।।।।
Indore Chhatron Ki Goonj : इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी ने शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और छात्रों के सवालों को लेकर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भी भर्ती, हॉस्टल और पढ़ाई से जुड़ी समस्याएं सामने रखीं। राहुल ने केंद्र सरकार के कामकाज और व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाए। राहुल गांधी का कहना था कि छात्र जिज्ञासु होता है, वह सवाल करता है, वजह जानना चाहता है, इसी वजह से वह सिस्टम से जवाब मांगता है। संवाद के दौरान राहुल ने आरोप लगाया कि देश के सिस्टम को छात्रों की नहीं बल्कि “अंधभक्तों” की जरूरत है। मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से आए छात्रों ने बताया कि कैसे सरकारी नौकरियों में 13 प्रतिशत पदों को होल्ड पर रखकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सालों से युवा मेहनत कर रहे हैं, लेकिन परिणाम और नियुक्तियां अटकी हुई हैं। एक नर्सिंग छात्रा ने बताया कि 4 साल का कोर्स 6 साल में भी पूरा नहीं हो पाया है, जिससे हजारों छात्रों का भविष्य अधर में है..
Indore Chhatron Ki Goonj : छात्रों के मुद्दों से शुरू हुई बहस अब सियासी बयानबाजी तक पहुंच चुकी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी के कार्यक्रम को “झूठ की गूंज” करार दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में व्यापक प्रगति हुई है, लेकिन कांग्रेस केवल जनता और युवाओं के बीच भ्रम फैला रही है। भाजपा ने पूरे कार्यक्रम को प्रायोजित बताया।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री और उनकी दिवंगत मां को लेकर की गई टिप्पणियों पर भारी राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। भाजपा ने आरोप लगाया है कि छात्र संवाद के इस मंच पर प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां का अपमान किया गया है, जिसे कांग्रेस ने खारिज करते हुए बीजेपी पर गलत नेरेटिव फैला रही है।कहा कि भाजपा राहुल गांधी के इस सफल युवा कार्यक्रम से डर गई है।बहरहाल अब इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के जरिए युवाओं के मुद्दे एक बार फिर सियासी बहस के केंद्र में आ गए हैं। राहुल गांधी के सरकार पर हमले के बाद बीजेपी का पलटवार है… जाहिर है कि शिक्षा, रोजगार और युवा नीति से जुड़े सवालों पर मध्यप्रदेश में सियासी टकराव फिलहाल तो कम होने वाला नहीं है। ऐसे में सवाल यही है कि छात्रों के मुद्दों पर हो रही ये बहस… मध्यप्रदेश की सियासत में क्या नया मोड़ लाएगी ?
read more : Nari Shakti Jamtara : नारी शक्ति जामताड़ा के 11 वर्ष पूरे, स्थापना दिवस पर महिलाओं ने लिया सशक्तिकरण का संकल्प


