Seva Sankalp Abhiyan : जन जन तक पहुंचेगा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ,17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
Seva Sankalp Abhiyan : देशभर के साथ ही मध्यप्रदेश में भी जनसेवा को जनभागीदारी से जोड़ने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। एक माह के अभियान में सेवा, स्वच्छता, सामाजिक सहभागिता, हितग्राही कल्याण, युवा नवाचार और नागरिक दायित्व से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से आमजन को ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प से जोड़ा जाएगा। दरअसल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलेगा। इसमें गांव से शहर तक सेवा, सहभागिता और विकसित भारत के संकल्प से जुड़े आयोजन होंगे।अब सेवा संकल्प अभियान है और पीएम मोदी के 25 सालों की उपलब्धियों का बखान।।इसी मुद्दे पर करेंगे चर्चा, लेकिन पहले देखिये ये रिपोर्ट।।
Seva Sankalp Abhiyan : मध्यप्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलने जा रहा है..ये अभियान सेवा गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और उनके कार्यों से देश और मध्यप्रदेश में हुए बदलावों की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी. इसे उत्सव की तरह मनाने की तैयारी है..17 सितंबर को शाम 7 बजे से अभियान की शुरुआत होगी.. प्रदेश के करीब 71 हजार बूथों पर लाभार्थियों के घरों में ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाया जाएगा. सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व वाले प्रमुख स्थानों पर भी दीपोत्सव होगा…
read more : MP STF Fake Passport Racket : बौद्ध मठों से मिली घुसपैठ की राह ,अफसरों का सपोर्ट,फर्जी कागज से बने पासपोर्ट


