Ladli Behna Yojana 40th Installment : लाड़ली बहनों की आत्मनिर्भरता, खुद पर बढ़ा भरोसा,मातृशक्ति के जीवन में आया परिवर्तन और खुशहाली
Ladli Behna Yojana 40th Installment : मध्यप्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर सभी प्रयास कर रही है। नौकरी से लेकर स्वरोजगार तक कई तरह से युवतियों और महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण और स्वावलंबन से जोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर मालवा में आयोजित कार्यक्रम में “लाड़ली बहना योजना” के अंतर्गत प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक पात्र बहनों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1835 करोड़ से अधिक राशि अंतरित की। खास बात ये है कि इस बार योजना की 40वीं किस्त के रूप में योजना की राशि का अंतरण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 226 करोड़ की लागत के 33 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 28 करोड़ लागत के 17 विकास कार्यों का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी।
Ladli Behna Yojana 40th Installment : कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए। इसके पहले मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित बहनों पर पुष्प वर्षा कर उनका आत्मीय स्वागत किया। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लाड़ली बहना योजना मध्यप्रदेश में मातृशक्ति के सशक्तिकरण का संकल्प मजबूत हो रहा है, और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना इस सशक्तिकरण का आधार बनी है। ये योजना प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक संबल और ताकत दे रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से प्रदेश की करोड़ों बहनों को सम्मान, आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का भरोसा मिल रहा है। खुद पर बहनों को भरोसा बढ़ा है।
read more : BRICS 2026 के बीच ईरानी राष्ट्रपति ने जगद्गुरु सतीशाचार्य जी का किया सम्मान, चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद


