Chhatron Ki Goonj : राहुल का छात्र संवाद या सियासी शक्ति प्रदर्शन ?‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, बीजेपी-कांग्रेस में तकरार
Chhatron Ki Goonj : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में प्रस्तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम को प्रशासन से अनुमति मिल गई है, जिससे एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। हालांकि कांग्रेस ने कार्यक्रम को लेकर पहले ही तैयारियां तेज कर दी थी। अब ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम रीजनल पार्क के सामने आयोजन की अनुमति मिली है।कांग्रेस का दावा है कि कार्यक्रम के लिए अब तक 1.50 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। राहुल गांधी ने बुधवार को छात्रों और युवाओं के नाम संदेश जारी कर उनसे अपनी समस्याएं, चुनौतियां और सुझाव साझा करने की अपील की थी। कहा कि वे अलग-अलग शहरों में छात्रों से मिलकर उनकी चुनौतियां समझ रहे हैं।
Chhatron Ki Goonj : कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस और सत्ताधारी बीजेपी के बीच लगातार बयानबाजी और राजनीतिक बहस जारी है।राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि हमने ना कोई अनुमति रोकी थी ना ही राहुल गांधी के दौरे का विरोध कर रहे हैं। लेकिन राहुल गांधी से निवेदन है कि मध्यप्रदेश आकर स्क्रिप्टड भाषण और देश को तोड़ने वाली भाषा मत बोलना। क्योंकि राहुल गांधी जब भी बोलते हैं तो देश को तोड़ने की बात करते हैं। बहरहाल अब राहुल के कार्यक्रम को लेकर अनुमति और स्थल पर पहले से राजनीतिक खींचतान चल रही थी, इसलिए अब परमिशन मिलने के बाद सियासत और तेज हो गई है।


