Jharkhand Water Supply : झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद ने राज्य में विभाग की ओर से संचालित जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने और जिन योजनाओं में अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है, उनमें 15 दिनों के भीतर कार्य प्रारंभ कराने को कहा है।
Jharkhand Water Supply: मंत्री ने स्पष्ट किया कि निर्धारित अवधि के भीतर कार्य शुरू नहीं करने वाले संवेदकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही या उदासीनता बरतने वाले संबंधित पदाधिकारियों की भी जवाबदेही तय की जाएगी और नियमों के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Jharkhand Water Supply: मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद शुक्रवार को रांची स्थित नेपाल हाउस के विभागीय कॉन्फ्रेंस हॉल में समीक्षा बैठक कर रहे थे। बैठक में धनबाद अंचल के अंतर्गत आने वाली तेनुघाट बहु-ग्रामीण जलापूर्ति एवं एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
Jal Jeevan Mission: हर ग्रामीण परिवार को सुरक्षित और नियमित पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता
Jal Jeevan Mission: मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र भ्रमण को प्राथमिकता देते हुए जलापूर्ति योजनाओं की वास्तविक स्थिति का स्थलीय सत्यापन किया जाए। उन्होंने कहा कि केवल कागजों पर योजनाओं की प्रगति पर्याप्त नहीं है, बल्कि मौके पर जाकर कार्य की स्थिति और ग्रामीणों को मिल रहे लाभ की जानकारी लेना जरूरी है।
Jal Jeevan Mission: मंत्री ने अधिकारियों से ग्रामीणों के साथ सीधे संवाद करने और पेयजल से संबंधित उनकी समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार को सुरक्षित और नियमित पेयजल उपलब्ध कराना है। इसलिए योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
Jal Jeevan Mission: समीक्षा बैठक के दौरान योजनाओं की भौतिक प्रगति, भुगतान की स्थिति, क्षेत्र भ्रमण के माध्यम से योजनाओं का सत्यापन और ग्रामीणों से संवाद जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही क्रियाशील घरेलू नल संयोजन की स्थिति को भी योजनाओं की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार माना गया।
Gomia Water Supply: पांच प्रखंडों में घरेलू नल संयोजन की स्थिति की समीक्षा
Gomia Water Supply: समीक्षा के दौरान गोमिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति पर विशेष रूप से चर्चा हुई। अधिका
Read more : Vidisha Road Accident : कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, दो मासूम बच्चों की मौत


