Electrical Safety Training: जानकारी के अभाव और सुरक्षा के पर्याप्त उपाय नहीं किए जाने के कारण आगजनी जैसी घटनाएं सामने आती हैं। ऐसे हादसों को रोकने के लिए तकनीकी जानकारी के साथ-साथ सुरक्षा मानकों की समझ और उनका प्रभावी क्रियान्वयन बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग मध्यप्रदेश के विद्युत एवं यांत्रिकी विंग के अभियंताओं के लिए हैदराबाद में पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Electrical Safety Training: लोक निर्माण विभाग मध्यप्रदेश के मंत्री श्री राकेश सिंह की पहल पर यह विशिष्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम Engineering Staff College of India (ESCI), हैदराबाद में 7 से 11 सितंबर तक आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री और उपयंत्रियों ने हिस्सा लिया।
Electrical Safety Training: आधुनिक तकनीक और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जोर
Electrical Safety Training: प्रमुख अभियंता इंजीनियर आर. एल. वर्मा ने बताया कि पूरे मध्यप्रदेश से 30-30 इंजीनियर्स के दल तैयार किए गए थे। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बढ़ाने के साथ-साथ अभियंताओं को सुरक्षा और आधुनिक तकनीकों के प्रति दक्ष बनाना था, ताकि विभागीय कार्यों में तकनीकी मानकों का बेहतर तरीके से पालन हो सके।
Electrical Safety Training: पांच दिवसीय कार्यक्रम में इलेक्ट्रिकल सिस्टम, अस्पताल अधोसंरचना, सुरक्षा एवं फैसिलिटी मैनेजमेंट, लिफ्ट सुरक्षा, संधारण, फायर सेफ्टी और मेडिकल गैस पाइपलाइन जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया। अनुभवी फैकल्टी सदस्यों और इंडस्ट्री विशेषज्ञों ने विभिन्न विषयों पर तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की।
Electrical Safety Training: इंजीनियर ई. एम. चक्रवर्ती, अधीक्षण यंत्री ने भवनों और अस्पतालों में पावर क्वालिटी से जुड़ी समस्याओं, हॉस्पिटल एवं बिल्डिंग सर्विसेज के लिए इलेक्ट्रिकल एस्टीमेशन और बिल्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) इंटीग्रेशन पर विस्तृत सत्र लिए। उनके सत्रों में इलेक्ट्रिकल डिजाइन, एस्टीमेशन पद्धतियों, पावर क्वालिटी मॉनिटरिंग और बिल्डिंग इलेक्ट्रिकल सिस्टम के साथ BMS के प्रभावी एकीकरण को लेकर व्यावहारिक जानकारी दी गई।
Electrical Safety Training: फायर सेफ्टी, मेडिकल गैस और इलेक्ट्रिकल सुरक्षा की दी जानकारी
Electrical Safety Training: इंटरनेशनल कंसल्टेंट इंजीनियर पी. नरेन्द्र कुमार ने मेडिकल गैस पाइपलाइन सिस्टम के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया। इसमें हेल्थकेयर सुविधाओं में मेडिकल गैस पाइपलाइन के आवश्यक घटक, डिजाइन संबंधी महत्वपूर्ण बिंदु, इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया, सुरक्षा आवश्यकताएं, टेस्टिंग और संचालन से जुड़े विषय शामिल रहे।
Electrical Safety Training: डॉ. मणिक्याला राव ने हार्मोनिक्स और पावर क्वालिटी के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने हार्मोनिक्स के कारणों, इलेक्ट्रिकल उपकरणों पर पड़ने वाले प्रभाव, मापन और शमन तकनीकों की जानकारी दी। साथ ही महत्वपूर्ण अस्पतालों और अन्य संवेदनशील संस्थानों में पावर क्वालिटी बनाए रखने के महत्व को समझाया।
Electrical Safety Training: इंजीनियर शेषसायी बापटला, पूर्व महाप्रबंधक-सुरक्षा, परमाणु ऊर्जा विभाग, भारत सरकार ने औद्योगिक एवं इलेक्ट्रिकल सुरक्षा पर विशेष सत्र लिया। इसमें दुर्घटनाओं की रोकथाम, सुरक्षित कार्य पद्धतियां, खतरे की पहचान, जोखिम आकलन और वैधानिक सुरक्षा आवश्यकताओं के बारे में अभियंताओं को जानकारी दी गई।
Electrical Safety Training: श्री किशन ने फायर सेफ्टी के विषय पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने अग्नि रोकथाम के उपाय, आपातकालीन परिस्थितियों में प्रतिक्रिया प्रक्रिया, अग्नि सुरक्षा प्रणालियों और सुरक्षित निकासी पद्धतियों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान प्रैक्टिकल प्रदर्शन के माध्यम से भी फायर सेफ्टी के विभिन्न पहलुओं को समझाया गया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सही जानकारी और समय रहते किए गए सुरक्षा उपाय आगजनी जैसी घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Electrical Safety Training: प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को हॉस्पिटल इंजीनियरिंग सिस्टम का व्यावहारिक अनुभव देने के लिए केयर हॉस्पिटल, हाइटेक सिटी, हैदराबाद का फील्ड विजिट भी कराया गया। इस दौरान श्री सुरेश ने मेडिकल सिस्टम, इलेक्ट्रिकल सेफ्टी, हॉस्पिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य प्रैक्टिकल इलेक्ट्रिकल एवं फैसिलिटी संबंधी कार्यों की जानकारी देते हुए प्रतिभागियों को मार्गदर्शन और प्रदर्शन प्रदान किया।
Read more : Mandsaur Fight Video : टांकेड़ा में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चलने का VIDEO वायरल


