Students Ki Goonj : राहुल का यूथ कनेक्ट, BJP का सीधा अटैक,छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले वार-पलटवार
Students Ki Goonj : राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले मध्यप्रदेश की राजनीति गर्मा गई है।पहले कार्यक्रम स्थल की परमिशन को लेकर विवाद छिड़ा रहा, और अब राहुल के छात्रों के संवाद पर सियासत तेज है।कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इंदौर के नेहरू स्टेडियम में छात्रों की गूंज का आयोजन गैर-राजनीतिक, शिक्षा के अधिकार और सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित, एक सार्थक जनसंवाद है। देश और प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था बदहाल है, जिसको लेकर राहुल गांधी के सामने युवा अपनी बात रखेंगे।जीतू पटवारी ने कहा कि युवाओं के सपने तभी सुरक्षित रहेंगे, जब शिक्षा सुरक्षित रहेगी।शिक्षा बचेगी तो देश का भविष्य भी सुरक्षित रहेगा। तो वहीं राहुल के कार्यक्रम को लेकर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने तंज कसते हुए कहा कि सर्कस देखने हर कोई जाता है।इसका जवाब पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने दिया, कहा कि पहले कैलाश विजयवर्गीय अपनी हैसियत देख लें फिर बयानबाजी करें।
Students Ki Goonj : इससे पहले शनिवार को इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा था। आपको बता दें कि छात्रों की गूंज कार्यक्रम कांग्रेस द्वारा देशभर के युवाओं और छात्रों से जुड़ने के लिए शुरू किया गया एक बड़ा आउटरीच अभियान है। इसके तहत राहुल गांधी पेपर लीक, बेरोजगारी, महंगी शिक्षा और सरकारी भर्तियों में अनियमितताओं जैसे मुद्दों पर छात्रों से सीधा संवाद कर रहे हैं। इंदौर से पहले कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। तो वहीं छात्रों की गूंज कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झूठ की गूंज करार दिया था। सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश के भीतर कुछ लोग निराशा के अंधकार में डूबे हैं और ‘झूठ की गूंज’ फैला रहे हैं। कुल मिलाकर युवाओं याने जेन-जी को साधने के लिये कांग्रेस और भाजपा दोनों ही अपने स्तर पर कार्यक्रम और आयोजन कर रहे हैं।।।।
read more : Junk Food at Night : रात में जंक फूड खाने की आदत पड़ सकती है भारी, पाचन से लेकर नींद और वजन तक पर असर


