Banda Shahgarh Poisonous Liquor Deaths : सागर जिले में शराब सेवन से मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट, 7 शराब दुकानें सील; डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने अधिकारियों से ली जानकारी, प्रभावित इलाकों में जांच और उपचार की व्यवस्था तेज
भोपाल। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में शराब सेवन से हुई मौतों के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने घटना को बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रभारी मंत्री और अधिकारियों को तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
Banda Shahgarh Poisonous Liquor Deaths पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को घटना की तत्काल जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रभावित लोगों के उपचार और आवश्यक राहत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है और वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की निगरानी कर रहे हैं।
Banda Shahgarh Poisonous Liquor Deaths : डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने अधिकारियों से ली जानकारी
Banda Shahgarh Poisonous Liquor Deaths मामले में उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी वरिष्ठ अधिकारियों से तत्काल जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र में जांच के साथ-साथ राहत और उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने कहा कि सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब से कुछ लोगों की मौत हुई है, जबकि कुछ लोगों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि घटना के लिए जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Banda Shahgarh Poisonous Liquor Deaths : नौराज और गूगरा खुर्द में पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी
बताया गया है कि सागर के बंडा ब्लॉक के ग्राम नौराज और गूगरा खुर्द में शराब सेवन से हुई मौतों के बाद सागर संभाग के कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और अस्पताल में भर्ती मरीजों के इलाज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
Banda Shahgarh Poisonous Liquor Deaths : 7 शराब दुकानें सील, सैंपलिंग के निर्देश
प्रशासन ने एहतियातन प्रभावित क्षेत्र की 7 शराब दुकानों को सील कर दिया है। साथ ही तत्काल सैंपलिंग के निर्देश दिए गए हैं। अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। Banda Shahgarh Poisonous Liquor Deaths के बाद प्रशासन अब अवैध शराब की बिक्री और सप्लाई से जुड़े संभावित नेटवर्क की भी जांच कर रहा है।
Banda Shahgarh Poisonous Liquor Deaths : अस्पताल में भर्ती मरीजों के इलाज पर प्रशासन की नजर
प्रभावित लोगों में जो मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, उनके उपचार की व्यवस्थाओं का वरिष्ठ अधिकारियों ने जायजा लिया। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और जरूरत पड़ने पर तत्काल उपचार सुनिश्चित किया जाए।
Banda Shahgarh Poisonous Liquor Deaths : प्रशासन ने लोगों से की तुरंत जांच कराने की अपील
प्रशासन ने शराब का सेवन करने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। यदि किसी व्यक्ति को उल्टी, सिरदर्द या बुखार जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैं तो वह एहतियात के तौर पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच कराए। फिलहाल Banda Shahgarh Poisonous Liquor Deaths मामले में प्रशासन और पुलिस की जांच जारी है। सरकार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


