Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal 2.0 Yojana : श्रमिकों को आर्थिक संजीवनी बनी ‘संबल योजना’,मेहनत का सम्मान, सुरक्षित भविष्य का भरोसा
Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal 2.0 Yojana : मध्यप्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल 2.0 योजना श्रमिक परिवारों के लिए सुरक्षा और भरोसे का मजबूत आधार बन रही है। योजना का मूल संदेश स्पष्ट है श्रमिक परिवार अकेला नहीं है, मुश्किल वक्त में सरकार उसके साथ खड़ी है। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा का संबल देने के उद्देश्य से संचालित संबल 2.0 योजना संकट की घड़ी में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का माध्यम बनी है। दुर्घटना, मृत्यु, प्रसूति और अन्य जरूरतों के समय मिलने वाली सहायता श्रमिक परिवारों को कठिन परिस्थितियों से उबरने में सहारा देती है। सरकार की सोच केवल सहायता देने तक सीमित नहीं, बल्कि श्रमिकों को सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन का भरोसा देने की है। संबल 2.0 इसी विश्वास को मजबूत करती है कि प्रदेश के मेहनतकश हाथों के साथ सरकार हर कदम पर खड़ी है। श्रमिकों की मेहनत का सम्मान, संकट में सहारा और श्रमिक परिवारों के सुरक्षित भविष्य का भरोसा। इसी विषय पर हम चर्चा करेंगे लेकिन पहले देखिये ये रिपोर्ट ।।
Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal 2.0 Yojana : मध्यप्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल 2.0 योजना असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए सामाजिक सुरक्षा का मजबूत आधार बन रही है। योजना का उद्देश्य ऐसे पंजीकृत श्रमिक परिवारों को आर्थिक सुरक्षा देना है, जिन्हें अन्य सामाजिक सुरक्षा निधियों का लाभ नहीं मिलता। ये योजना असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए चलाई जा रही एक अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है। योजना के तहत सरकार पंजीकृत श्रमिकों और उनके परिवारों को संकट के समय वित्तीय सहायता प्रदान करती है। 24 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 9,000 से अधिक श्रमिक परिवारों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 203 करोड़ की सहायता राशि सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार की सोच केवल सहायता देने तक सीमित नहीं, बल्कि श्रमिकों को सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन का भरोसा देने की है। संबल 2.0 इसी विश्वास को मजबूत करती है कि प्रदेश के मेहनतकश हाथों के साथ सरकार हर कदम पर खड़ी है।
Mukhyamantri Jan Kalyan Sambal 2.0 Yojana : सरकार ने इस योजना का दायरा भी लगातार बढ़ाया है। घर-घर जाकर सामान और सेवाएं देने वाले श्रमिकों सहित कई असंगठित श्रमिक वर्गों को इसके दायरे में शामिल किया गया है। इन्हें अनुग्रह सहायता के साथ शिक्षा प्रोत्साहन, प्रसूति सहायता, आयुष्मान भारत और राशन पर्ची जैसी सुविधाओं से भी जोड़ा जा रहा है। कुल मिलाकर संबल 2.0 का संदेश साफ है कि श्रमिक परिवार अकेला नहीं, मुश्किल वक्त में सरकार उसके साथ खड़ी है।इससे पहले जुलाई 2026 में 16,754 श्रमिक परिवारों को 365 करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता वितरित की गई थी। संबल 2.0 का मूल संदेश यही है कि मेहनतकश हाथों के साथ सरकार हर कदम पर खड़ी है। योजना के जरिए श्रमिक परिवारों को कठिन परिस्थितियों में आर्थिक सहारा, सामाजिक सुरक्षा और भविष्य के प्रति भरोसा देने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार का संकल्प है कि प्रदेश के श्रमिकों की मेहनत को सम्मान मिले और संकट की घड़ी में उनका परिवार खुद को अकेला महसूस न करे।
read more : Godrej Malanpur Unit Inauguration : सीएम डॉ. मोहन ने मालनपुर में गोदरेज की चौथी यूनिट का किया शुभारंभ, 450 करोड़ से ज्यादा का निवेश, सैकड़ों को मिलेगा रोजगार


