संवाददाता: रतन कुमार
Jamtara Road Accident जामताड़ा-मिहिजाम मुख्य मार्ग पर बेवा फाटक के नजदीक गुरुवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जामताड़ा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया।
घर लौट रहे युवक की इलाज के दौरान मौत
Jamtara Road Accident जानकारी के मुताबिक, मिहिजाम थाना क्षेत्र के गौराईनाला गांव निवासी 34 वर्षीय उत्पल मंडल बाइक से जामताड़ा से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान बेवा फाटक के पास उनकी मोटरसाइकिल सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई।
टक्कर में उत्पल के सिर सहित शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। सदर अस्पताल में डॉक्टर डॉ. अताउल ने इलाज शुरू किया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
दो बाइक सवार गंभीर, इलाज जारी
Jamtara Road Accident दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार बिंदापाथर थाना क्षेत्र के भुगीकाटा निवासी सुधीर सिंह और करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बनकटी निवासी कपिल राय भी हादसे में घायल हुए। दोनों के सिर में गंभीर चोटें बताई जा रही हैं।
चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर उपचार के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर करने की सलाह दी, लेकिन परिजनों ने फिलहाल जामताड़ा सदर अस्पताल में ही इलाज जारी रखने का फैसला किया।
Jamtara Road Accident परिजनों ने बताया कि उत्पल मंडल रात में नाइट गार्ड के रूप में काम करते थे और दिन में फेरी लगाकर परिवार का खर्च चलाते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पुलिस ने दोनों बाइक कब्जे में लेकर शुरू की जांच
Jamtara Road Accident हादसे की जानकारी मिलने पर मिहिजाम थाना के सब इंस्पेक्टर अलीत सागर करकेटा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल दोनों मोटरसाइकिलों को अपने कब्जे में ले लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया भी पूरी की।
इसी बीच जामताड़ा-दुमका मार्ग पर भी एक अन्य सड़क दुर्घटना की सूचना मिली है। बाइक अनियंत्रित होने से मनोज मुर्मू और श्रीराम बास्की घायल हुए हैं। दोनों का इलाज चल रहा है।




