
Hasdeo Bango Dam : लगातार बारिश से 93 फीसदी के पार पहुंचा जलभराव
कोरबा। कोरिया, सरगुजा और कोरबा जिले के कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही बारिश के चलते मिनीमाता हसदेव बांगो बांध में पानी की आवक तेजी से बढ़ रही है। बांध का जलभराव 93 प्रतिशत के पार पहुंचने के बाद जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए पानी की निकासी बढ़ाई गई है।
Hasdeo Bango Dam : 7 गेट खोले गए, 8वें गेट की तैयारी
बांध में लगातार बढ़ रही पानी की आवक को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने अब कुल 7 गेट खोल दिए हैं। इससे पहले जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए 3 गेट खोले गए थे। परिस्थितियों को देखते हुए विभाग 8वें गेट को खोलने की तैयारी भी कर रहा है।
Hasdeo Bango Dam : हसदेव नदी में 25 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज
खुले हुए 7 गेटों से करीब 25 हजार क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है। विभाग द्वारा बांध के जलस्तर और पानी की आवक पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पानी की आवक में और बढ़ोतरी होने पर गेटों की संख्या तथा डिस्चार्ज की मात्रा में बदलाव किया जा सकता है।
Hasdeo Bango Dam : निचले इलाकों के गांवों को अलर्ट
बांध से पानी छोड़े जाने के बाद निचले इलाकों में स्थित संवेदनशील गांवों को अलर्ट किया गया है। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को आवश्यक सावधानी बरतने और नदी के आसपास जाने से बचने के निर्देश दिए गए हैं। स्थिति पर प्रशासन और जल संसाधन विभाग लगातार नजर बनाए हुए है।
बांध के गेटों से तेज बहाव के साथ गिरता पानी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र भी बना हुआ है। इस खूबसूरत नजारे को देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों के साथ दूर-दराज से भी लोग पहुंच रहे हैं।
Hasdeo Bango Dam : अधिकारी की बाइट
एस.के. भारती, कार्यपालन अभियंता, मिनीमाता हसदेव परियोजना, बांगो ने बांध की मौजूदा स्थिति, जलस्तर और पानी के डिस्चार्ज को लेकर जानकारी दी।
Read more :
Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary : अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया नमन

