BY
Yoganand Shrivastava
BRICS Summit 2026 ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन अगले महीने भारत दौरे पर आने वाले हैं। ईरानी सूत्रों के अनुसार, वह नई दिल्ली में आयोजित होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। भारत वर्ष 2026 में BRICS की अध्यक्षता कर रहा है और इसी क्रम में 18वें शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
BRICS सम्मेलन में होगी अहम भागीदारी
BRICS Summit 2026 राष्ट्रपति पेजेश्कियन की यात्रा सितंबर में प्रस्तावित BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान होगी। भारत ने इस सम्मेलन की थीम “Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability” रखी है। सम्मेलन में सदस्य देशों के बीच आर्थिक सहयोग, व्यापार, वैश्विक सुरक्षा और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
2024 में BRICS का सदस्य बना था ईरान
BRICS Summit 2026 ईरान वर्ष 2024 में मिस्र, इथियोपिया और संयुक्त अरब अमीरात के साथ BRICS का पूर्ण सदस्य बना था। बाद में इंडोनेशिया के शामिल होने से समूह के सदस्य देशों की संख्या बढ़कर 11 हो गई। पेजेश्कियन इससे पहले रूस के कजान में आयोजित BRICS सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर चुके हैं।
भारत की भूमिका पर ईरान का भरोसा
BRICS Summit 2026 ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने हाल ही में भारत की वैश्विक कूटनीतिक भूमिका की सराहना करते हुए कहा था कि भारत पश्चिम एशिया में शांति और संवाद को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने भारत की किसी भी रचनात्मक मध्यस्थता का स्वागत करने की बात भी कही थी।



