UP Women Scheme 2027 : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं को साधने और सशक्त बनाने के लिए आर्थिक सहायता, मुफ्त योजनाओं और आजीविका के साधनों पर जोर दे रही है। सरकार सीधे नकद लाभ या मुफ्त बांटने की बजाय युवतियों और महिलाओं को शिक्षा, परिवहन और कृषि आधारित स्वरोजगार से जोड़ने की नीतियां अपना रही है। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। यही वजह है कि चुनाव में महिला वोटरों की बढ़ती ताकत को ध्यान में रखकर उन्हें साधने के लिए भी मंथन शुरू कर दिया है।
UP Women Scheme 2027 : महिलाओं को साधेगी योगी सरकार, 50,000 देने की बड़ी योजना पर विचार
विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को किसी बड़ी योजना का तोहफा मिल सकता है। इसके लिए सरकार के स्तर पर आंकड़े भी जुटाए जा रहे हैं। योगी सरकार आगामी विधानसभा चुनावों से पहले महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में ₹50,000 तक देने की एक बड़ी योजना पर विचार कर रही है, जिसमें चुनाव से पहले ₹20,000 की पहली किस्त और सरकार बनने पर शेष राशि देने का प्रस्ताव है। इसके अलावा, तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ितों को मुफ्त आवास और स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जा रहा है।
UP Women Scheme 2027 : यूपी में महिला वोटरों को रिझाने की तैयारी
सरकार का उद्देशय महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और आर्थिक स्वावलंबन प्रदान करना है | एक समय था जब महिलाओं का वोट प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले कम रहता था, लेकिन 2012 से इसमें बदलाव देखने को मिला है। विधानसभा चुनाव 2012 में पहली बार महिलाओं का मतदान प्रतिशत 60.28 प्रतिशत रहा था, जबकि 58.68 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया था। यह प्रतिशत 2017 में और बढ़ा। महिलाओं ने 63.38 प्रतिशत मतदान किया था, जबकि 59.21 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया था। हालांकि 2022 में महिलाओं का मतदान प्रतिशत कुछ कम हुआ, लेकिन फिर भी वह पुरुषों से ज्यादा था।
UP Women Scheme 2027 : बिहार की तर्ज पर महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास
महिलाओं ने 62.24 प्रतिशत मतदान किया और पुरुषों का मतदान 59.56 प्रतिशत रहा था। महिला वोटों की इस बढ़ती ताकत को देखते हुए हुए सभी राजनीतिक दल चुनाव से पहले उनको लुभाने की कोशिश में रहते हैं। पिछले कई राज्यों में यह फॉर्म्युला सफल भी रहा है। मध्य प्रदेश के बाद महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, दिल्ली, बिहार पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में सरकारों ने चुनाव से पहले महिलाओं के खाते में पैसा भेजने की योजनाएं शुरू कीं। वहीं, जिनकी सरकार नहीं थी, उन्होंने अपने घोषणा पत्रों में ऐलान किया। ऐसे में यूपी चुनाव के लिए महिलों की भागीदारी अहम मानी जा रही है और इसलिए उन्हें लुभाने के लिए फ्री बीज की जबरदस्त तैयारी है |
UP Women Scheme 2027 : योजनाओं के तीन विकल्पों पर विचार
•बीजेपी ने महिलाओं के लिए बड़ी योजना पर मंथन शुरू कर दिया है
•प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व के साथ हुई बैठकों में इस पर चर्चा हो चुकी है
•अब यह मंथन किया जा रहा है, कि योजना को किस रूप में शुरू किया जाए
•इसमें तीन विकल्पों पर विचार किया जा रहा है, पहला यह कि सीधे खाते में पैसा भेजकर
•प्रत्यक्ष लाभ दिया जाए, दूसरा यह कि शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास जैसी
•योजना शुरू करके उनको सुरक्षा दी जाए, तीसरा यह कि यूपी में पहले से
•महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चल रही है, इनको ही और विस्तार दिया जाए।
UP Women Scheme 2027 : महिलाओं के लिए पहले से चल रहीं योजनाएं
•मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत गरीब बालिकाओं के स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए
•स्नातक तक विभिन्न चरणों में 15,000 की आर्थिक सहायता
•रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत स्नातक उत्तीर्ण करने वाली मेधावी छात्राओं को सरकार
•स्कूटी देने जा रही है
•निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत पति की मृत्यु के बाद बेसहारा महिलाओं को जीवन यापन के लिए
•हर तीन महीने पर 3000 रुपये पेंशन
•रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष से गंभीर हिंसा और एसिड अटैक पीड़िताओं को इलाज
•और पुनर्वास के लिए आर्थिक मदद
•मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब, निराश्रित बेटियों और विधवा महिलाओं की बेटियों के
•विवाह के लिए आर्थिक सहायता
•स्वयं सहायता समूह और लखपति दीदी योजना के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिलाओं को
•लघु उद्योगों से जोड़कर उनको आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है
•यूपी रोडवेज की बसों में 60 साल से अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क यात्रा
Read more : Pal Gadariya Samaj Board : सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणा, MP में जल्द बनेगा पाल-गड़रिया समाज का बोर्ड

