UP Student Career Guidance : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को बेहतर Career Guidance उपलब्ध कराने के लिए नई पहल शुरू की है। इसके तहत जिलों में तैनात युवा IAS, IPS और IFS अधिकारी हर महीने कम से कम एक इंटर कॉलेज का दौरा करेंगे। इस दौरान अधिकारी छात्रों से सीधे बातचीत करेंगे और उनके सवालों का जवाब देते हुए करियर, प्रतियोगी परीक्षाओं और भविष्य की संभावनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे।

UP Student Career Guidance : के तहत अधिकारियों से होगी सीधी बातचीत
UP Student Career Guidance कार्यक्रम में औपचारिक भाषण के बजाय अधिकारियों और विद्यार्थियों के बीच सीधा एवं सहभागितापूर्ण संवाद कराने पर जोर दिया गया है। छात्र अपनी पढ़ाई, करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े सवाल सीधे अधिकारियों के सामने रख सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रशासनिक सेवाओं में कार्यरत अधिकारियों के अनुभवों से रूबरू कराना है। अधिकारियों के व्यक्तिगत अनुभव और संघर्ष की जानकारी छात्रों को अपने लक्ष्य निर्धारित करने और भविष्य की तैयारी के लिए प्रेरित कर सकती है।
UP Student Career Guidance : UPSC, UPPSC से JEE और NEET तक मिलेगा मार्गदर्शन
UP Student Career Guidance : इस कार्यक्रम तहत विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और उनकी तैयारी से जुड़े विषयों पर जानकारी दी जाएगी। इनमें UPSC, UPPSC, UPSSSC, SSC, NDA, JEE, NEET, CUET सहित राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाएं शामिल हैं। अधिकारी छात्रों को परीक्षा की तैयारी की दिशा, उपलब्ध अवसरों और लक्ष्य निर्धारित करने से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जानकारी देंगे। इससे विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार सही करियर विकल्प चुनने में मदद मिलने की उम्मीद है।
UP Student Career Guidance : उच्च शिक्षा और रोजगार के साथ स्टार्टअप पर भी चर्चा
इस पहल को सिर्फ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तक सीमित नहीं रखा गया है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता और स्टार्टअप के क्षेत्र में मौजूद संभावनाओं के बारे में भी बताया जाएगा। इस नई पहल के माध्यम से छात्रों को 12वीं के बाद उपलब्ध अलग-अलग विकल्पों की जानकारी देने का प्रयास किया जाएगा। अधिकारी विद्यार्थियों को उनकी रुचि और योग्यता के अनुसार करियर की संभावनाओं को समझने में मदद करेंगे।
UP Student Career Guidance : साइबर सुरक्षा और वित्तीय कौशल की भी मिलेगी जानकारी
कार्यक्रम के दौरान छात्रों को पढ़ाई और करियर के अलावा रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी जागरूक किया जाएगा। इनमें वित्तीय कौशल, साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति, तनाव प्रबंधन और आत्मविश्वास विकास प्रमुख रूप से शामिल हैं। विद्यार्थियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, वित्तीय मामलों में सावधानी और तनावपूर्ण परिस्थितियों से निपटने जैसे विषयों पर व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। सरकार का उद्देश्य छात्रों के शैक्षणिक विकास के साथ उनके व्यक्तित्व और व्यवहारिक कौशल को भी मजबूत करना है।
UP Student Career Guidance : हर जिले में बनेगा कार्यक्रम का मासिक कैलेंडर
सरकार ने इस पहल के प्रभावी संचालन और निगरानी के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की है। अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा कार्यक्रम का प्रभावी अनुश्रवण करेंगे, जबकि मंडलायुक्त समय-समय पर इसकी समीक्षा करेंगे। जिलाधिकारी हर महीने कार्यक्रम का कैलेंडर तैयार करेंगे। इसमें यह तय किया जाएगा कि जिले के किस इंटर कॉलेज में किस अधिकारी का संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पहल के तहत कार्यक्रमों की नियमितता और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
UP Student Career Guidance : हर महीने की 5 तारीख तक शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट
कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी शासन तक पहुंचाने के लिए रिपोर्टिंग व्यवस्था भी तय की गई है। हर महीने की 5 तारीख तक संबंधित रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इससे कार्यक्रम के आयोजन और उसकी प्रगति की नियमित समीक्षा की जा सकेगी। सरकार की कोशिश है कि यह पहल केवल औपचारिक आयोजन बनकर न रह जाए, बल्कि छात्रों को उनके भविष्य से जुड़े फैसले लेने में वास्तविक मदद मिले। इसी वजह से अधिकारियों और विद्यार्थियों के बीच सवाल-जवाब और खुली चर्चा को प्राथमिकता दी गई है।
UP Student Career Guidance : अधिकारियों के अनुभव से छात्रों में बढ़ेगा आत्मविश्वास
सरकार का मानना है कि प्रशासनिक सेवाओं में कार्यरत अधिकारियों के अनुभव विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक साबित हो सकते हैं। अधिकारियों के साथ सीधे संवाद से छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ने के साथ सकारात्मक सोच विकसित होने की उम्मीद है। इस पहल के जरिए सरकार का लक्ष्य विद्यार्थियों को समय रहते सही दिशा, करियर के अवसर और प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही युवाओं को उच्च शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता के विकल्पों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। सरकार के अनुसार, जागरूक, आत्मविश्वासी और सक्षम युवा विकसित यूपी और विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
Read more : Soaked Raisins Benefits : सुबह खाली पेट भीगी किशमिश खाने के फायदे, पाचन से लेकर हड्डियों तक मिलते हैं ये लाभ

