Mukhyamantri Jan Vishwas Abhiyan : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुरूआत,न अनबन, न देरी, न दूरी, बढ़ेगा जनविश्वास
Mukhyamantri Jan Vishwas Abhiyan : जनता से सीधा संवाद, समस्याओं का त्वरित समाधान और योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की समीक्षा। इसी संकल्प के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज छिंदवाड़ा से ‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान-2026’ की शुरुआत की। अब हर शुक्रवार सरकार जनता के बीच पहुंचेगी, शिकायतें सुनेगी और समाधान की दिशा में मौके पर ही प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अभियान के पहले दिन जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम में जनता से सीधे संवाद किया सीएम हेल्पलाइन में दर्ज चयनित शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास और जनकल्याण के लिए राज्य सरकार दूरगामी विजन के साथ कार्य कर रही है। आज छिंदवाड़ा से एक नई शुरुआत की जा रही है।
Mukhyamantri Jan Vishwas Abhiyan : उन्होंने कहा कि प्राय: देखा गया है कि कार्यालयों में बैठकें बहुत अधिक होती हैं। इस स्थिति में बदलाव के लिए यह तह किया गया है कि अब प्रत्येक शुक्रवार को किसी भी दफ्तर में कोई मीटिंग नहीं होगी। सभी अधिकारी जनता के बीच मौजूद रहकर मैदानी स्तर पर शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का जायजा लेंगे। जन विश्वास अभियान में आम नागरिकों की बेहतरी और उन्हें सुविधा पहुंचाने के लिए मैदानी स्तर पर आने वाली कठिनाईयों का समाधान किया जाएगा। यह अभियान आगामी 7 जनवरी 2027 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलाया जाएगा। प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को लाभ दिलवाने और सुशासन के लिए यह जन विश्वास अभियान मील का पत्थर सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से जनता की सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि जन विश्वास अभियान सुशासन की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।
read more : Monsoon Fever Test : मानसून में 3 दिन से ज्यादा बुखार को न करें नजरअंदाज, डॉक्टर ने बताया कब और कौन-सा टेस्ट कराना है जरूरी

