Gwalior Telecom Manufacturing Zone : टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग मिशन को नई उड़ान,निवेश, उद्योग और विकास का नया भरोसा
Gwalior Telecom Manufacturing Zone : केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मौजूदगी में मुंबई में आयोजित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन इन्वेस्टर्स मीट एवं रोड-शो आयोजित किया जा रहा है।ग्वालियर में भारत के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के शुभारंभ के बाद आयोजित यह दूसरा प्रमुख इन्वेस्टर मीट होगा, जिसका उद्देश्य देश के दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र में उद्योगों की भागीदारी बढ़ाना, नए निवेश आकर्षित करना तथा आत्मनिर्भर भारत के विज़न को नई गति प्रदान करना है।बता दें कि नई दिल्ली में आयोजित पहले इन्वेस्टर्स राउंडटेबल में 3,500 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे, जिनसे लगभग 14 हजार रोजगार सृजित होने की संभावना है।दरअसल ग्वालियर से शुरू हुई भारत के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन की ऐतिहासिक यात्रा को अब मुंबई में नया विस्तार मिल रहा है।
Gwalior Telecom Manufacturing Zone : मुंबई इन्वेस्टर्स मीट के माध्यम से इस अभियान को और गति देते हुए कुल संभावित निवेश को 10,000 करोड़ से अधिक तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुंबई में आयोजित इन्वेस्टर्स मीट एवं रोड-शो में देश की अग्रणी टेलीकॉम विनिर्माण कंपनियां, प्रौद्योगिकी कंपनियां, कंपोनेंट निर्माता, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदाता, निवेशक तथा दूरसंचार क्षेत्र के प्रमुख हितधारक भाग ले रहे हैं।यह मंच उद्योग और सरकार के बीच साझेदारी को और मजबूत करने के साथ-साथ नए निवेश अवसरों को बढ़ावा देगा।अब मुंबई इन्वेस्टर्स मीट से सरकार और उद्योग जगत के बीच सहयोग को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। यह पहल भारत को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी टेलीकॉम विनिर्माण एवं नवाचार केंद्र के रूप में स्थापित करने, बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करने तथा उच्च गुणवत्ता वाले रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
read more : Kajal Side Effects : काजल लगाने की ये गलती आंखों पर पड़ सकती है भारी, सर्जरी तक की आ सकती है नौबत

