Kajal Side Effects : काजल लगभग हर महिला के मेकअप का अहम हिस्सा होता है। इससे आंखें अधिक आकर्षक और खूबसूरत दिखती हैं, लेकिन अगर काजल को सही तरीके से न लगाया जाए या लंबे समय तक आंखों में लगा रहने दिया जाए, तो यह गंभीर आंखों की समस्याओं का कारण बन सकता है। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. आंचल पंथ के अनुसार, गलत तरीके से काजल लगाने की वजह से कुछ लोगों में आंखों की ऐसी स्थिति बन सकती है, जिसमें सर्जरी तक की जरूरत पड़ सकती है।
Kajal Side Effects : काजल से कैसे हो सकता है नुकसान?
आंखों की पलकों के किनारे मीबोमियन ग्रंथियां (Meibomian Glands) होती हैं, जो एक प्राकृतिक तेल बनाती हैं। यह तेल आंखों को नम बनाए रखने और आंसुओं को जल्दी सूखने से रोकने का काम करता है। जब काजल को आंखों की वॉटर लाइन पर लगाया जाता है, तो उसके कण इन ग्रंथियों के छिद्रों को बंद कर सकते हैं। समय के साथ वैक्स, तेल और गंदगी जमा होने से इन ग्रंथियों का सामान्य काम प्रभावित होने लगता है।
Kajal Side Effects : किन समस्याओं का बढ़ सकता है खतरा?
Kajal Side Effects की वजह से आंखों में स्टाई (Stye), कैलाजियन (Chalazion), ड्राई आई, जलन, लालपन और संक्रमण जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यदि काजल लगाकर सोने की आदत है, तो जोखिम और बढ़ जाता है क्योंकि पूरी रात मेकअप और बैक्टीरिया पलकों के संपर्क में रहते हैं।
Kajal Side Effects : आंखों को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये आदतें
विशेषज्ञों के मुताबिक, हर रात सोने से पहले आंखों का मेकअप अच्छी तरह साफ करना चाहिए। काजल को आंख की अंदरूनी वॉटर लाइन पर लगाने से बचें, खासकर अगर आपको पहले से स्टाई, ड्राई आई या मीबोमियन ग्रंथि से जुड़ी समस्या है। इसके अलावा आई मेकअप प्रोडक्ट्स को हर 3 से 6 महीने में बदल देना चाहिए और अपना काजल किसी दूसरे व्यक्ति के साथ साझा नहीं करना चाहिए।
Kajal Side Effects : क्या सिर्फ काजल से ही होती है समस्या?
डॉक्टरों का कहना है कि स्टाई या कैलाजियन केवल काजल लगाने से नहीं होते। पलकों की सफाई में लापरवाही, लंबे समय तक मेकअप लगाए रखना और आंखों की देखभाल न करना भी इन समस्याओं के प्रमुख कारण हैं। इसलिए यदि आप नियमित रूप से काजल लगाती हैं, तो सही तरीके से इसका इस्तेमाल करें और आंखों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, ताकि खूबसूरती के साथ आंखों की सेहत भी बनी रहे।
read more : Madhya Pradesh Horticulture : बागवानी में मध्यप्रदेश की बड़ी छलांग, समृद्ध मध्यप्रदेश, आत्मनिर्भर किसान

