,

Yamuna River Incident: यमुना में डूबा 23 वर्षीय युवक, 7 माह की गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

Yamuna River Incident

Report: Farhan khan

Yamuna River Incident आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में सोमवार शाम यमुना नदी में एक 23 वर्षीय युवक के डूब जाने से इलाके में शोक की लहर फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कराई। देर रात तक रेस्क्यू अभियान जारी रहा, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस और गोताखोर लगातार नदी में तलाश अभियान चला रहे हैं।

Yamuna River Incident चप्पल की ठेली लगाकर करता था परिवार का पालन-पोषण

डूबने वाले युवक की पहचान समीर उर्फ कल्ली (23) निवासी पेच नगला फतूरी, मोती बाग यमुना ब्रिज घाट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना सोमवार शाम करीब 5 बजे की है। समीर ट्रांस यमुना कॉलोनी क्षेत्र में चप्पलों की ठेली लगाकर अपने परिवार का गुजारा करता था। वह तीन भाइयों में मंझला था और करीब पांच वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग घाट पर पहुंच गए।

Yamuna River Incident गर्भवती पत्नी और परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। समीर की पत्नी सात माह की गर्भवती है और पति के डूबने की खबर के बाद उसका रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों का कहना है कि कुछ महीनों बाद घर में नई खुशियां आने वाली थीं, लेकिन इस घटना ने पूरे परिवार को गम में डुबो दिया। पुलिस का कहना है कि युवक की तलाश जारी है और उसे खोजने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Read this: Loan Fraud Case: 23 लाख की कथित ठगी से परेशान युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार

Jashpur News: 1.80 लाख रुपये में बच्चे का सौदा करने का आरोप, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त…

Haridwar News: लक्सर में नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री पर FDA का छापा, 10 कुंतल पनीर और सामग्री नष्ट

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन…

Pakistan Emergency: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, क्या शहबाज सरकार का दांव उल्टा पड़ेगा?

Pakistan Emergency: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ…

Ambala News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, अंबाला कैंट में लगा फ्री मेडिकल चेकअप कैंप

Ambala News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में देशभर में…