MP Contract Employees Protest : ‘कर्मचारियों को बिना सुरक्षा हटाना अन्याय’,26 अक्टूबर को बड़ा प्रदर्शन, कितना मिलेगा समर्थन ?
MP Contract Employees Protest : मध्यप्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत ठेका और आउटसोर्स कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले भोपाल के अंबेडकर पार्क में आयोजित शक्ति प्रदर्शन में कर्मचारियों ने कहा कि मांगों का जल्द निराकरण नहीं हुआ तो 26 अक्टूबर को भोपाल में 5 लाख से अधिक श्रमिकों का प्रदेशव्यापी महाप्रदर्शन किया जाएगा। इससे पहले 17 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
MP Contract Employees Protest : प्रदेशभर से हजारों कर्मचारी प्रदर्शन में शामिल हुए। संघ के प्रदेश मंत्री राजन नायर ने कहा कि वर्षों सेवा देने के बाद कर्मचारियों को बिना सुरक्षा हटाना अन्याय है। समान काम-समान वेतन जैसी 46 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी सेवा शर्तें और नियम तय नहीं किए गए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों की मांगो पर कितना अमल करेगी सरकार ? इसी पर करेंगे चर्चा उससे पहले प्रतिक्रिया |
read more : MP Weather Update : 42 जिलों में सामान्य से कम बारिश, प्रदेश में 15% वर्षा की कमी; अगले 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट नहीं

