BY
Yoganand Shrivastava
सातवें राउंड के बाद कांग्रेस को बढ़त
Live मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। सात राउंड की गिनती पूरी होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी से लगभग 3,300 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं आजाद समाज पार्टी (आसपा) भी मुकाबले में उल्लेखनीय वोट हासिल कर रही है।
बीजेपी को पीछे छोड़ कांग्रेस ने पकड़ी रफ्तार
मतगणना के शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी आगे चल रहे थे, लेकिन तीसरे राउंड के बाद कांग्रेस ने बढ़त हासिल कर ली। सातवें राउंड में कांग्रेस को 5,580 वोट मिले, जबकि भाजपा को 4,071 वोट प्राप्त हुए। इस राउंड में कांग्रेस को 1,509 वोटों की अतिरिक्त बढ़त मिली, जिससे उसकी कुल लीड और मजबूत हो गई।
अब भी 8 राउंड की गिनती बाकी
सात राउंड के बाद कांग्रेस के खाते में कुल 31,436 वोट, भाजपा के खाते में 28,141 वोट और आसपा को 10,451 वोट मिले हैं। अभी आठ राउंड की मतगणना शेष है, ऐसे में अंतिम परिणाम को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने जीत का दावा किया है, जबकि भाजपा भी अंतिम नतीजों तक मुकाबला बनाए रखने की बात कह रही है।
अब तक कुल वोट
- कांग्रेस (घनश्याम सिंह) – 31,436
- भाजपा (आशुतोष तिवारी) – 28,141
- आसपा (दामोदर यादव) – 10,451
दतिया उपचुनाव का परिणाम भले ही प्रदेश की सत्ता पर असर न डाले, लेकिन इसे 2028 विधानसभा चुनाव से पहले दोनों प्रमुख दलों की प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा है।
आठवें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 6583 वोटों से आगे…
भाजपा – 3540
कांग्रेस -6828



