By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > Datia Bypoll : सीएम और अध्यक्ष से मुलाकात के बाद बदले नरोत्तम मिश्रा के सुर, दिल्ली तलब, डिप्टी सीएम देवड़ा ने दतिया में संभाला मोर्चा
मध्य प्रदेश

Datia Bypoll : सीएम और अध्यक्ष से मुलाकात के बाद बदले नरोत्तम मिश्रा के सुर, दिल्ली तलब, डिप्टी सीएम देवड़ा ने दतिया में संभाला मोर्चा

Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Last updated: July 12, 2026 1:59 pm
By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Share
4 Min Read
दतिया उपचुनाव: बदले नरोत्तम मिश्रा के सुर, भाजपा एकजुट
दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद बदले राजनीतिक समीकरण। CM मोहन यादव से मुलाकात के बाद मिश्रा ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का समर्थन किया। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने दतिया पहुंचकर पीतांबरा पीठ में पूजा-अर्चना की और कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए।
SHARE

Vijay Nandan डिजिटल एडिटर

Datia Bypoll : दतिया। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी का चुनावी अभियान अब पूरी रफ्तार पकड़ने की तरफ बढ़ता दिखाई दे रहा है। पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उनके समर्थकों के विरोध और बवाल से पार्टी के लिए असहज स्थिति बन गई थी। हालांकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल से मुलाकात के बाद पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के तेवर नरम पड़ गए हैं।

उन्होंने संगठन के फैसले को स्वीकार करते हुए भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में चुनाव प्रचार और नामांकन में शामिल होने का ऐलान किया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि दतिया में नरोत्तम मिश्रा समर्थक बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा जो असहज स्थिति निर्मित की गई उस पर बीजेपी हाईकमान ने भी संज्ञान लिया है, खबर है हाईकमान ने नरोत्तम मिश्रा को दिल्ली तलब किया है। ये भी खबर है कि अब नरोत्तम मिश्रा दिल्ली रवाना हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह नरोत्तम मिश्रा ने पहली फ्लाइट से दिल्ली के लिए उड़ान भरी है।

Datia Bypoll

Datia Bypoll : दतिया में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने संभाला मोर्चा

Datia Bypoll : इसी बीच पार्टी ने चुनावी अभियान को और धार देने के लिए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को दतिया भेजा, जहां उन्होंने आशुतोष तिवारी के साथ विश्व प्रसिद्ध श्री पीतांबरा पीठ में मां बगलामुखी की पूजा-अर्चना कर विजय का आशीर्वाद लिया।

Datia Bypoll

Datia Bypoll : पूजा-अर्चना के बाद डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा दतिया के रतन होटल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन में सांसद संध्या राय, विधायक प्रदीप अग्रवाल, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ने का संदेश दिया।

Datia Bypoll : भाजपा नेतृत्व का मानना है कि दतिया उपचुनाव केवल एक विधानसभा सीट का चुनाव नहीं, बल्कि संगठन की एकजुटता और राजनीतिक साख की भी परीक्षा है। यही वजह है कि वरिष्ठ नेताओं के लगातार दौरे और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के जरिए चुनावी माहौल को भाजपा के पक्ष में करने की कोशिश तेज कर दी गई है। 30 जुलाई को होने वाले मतदान और 3 अगस्त को आने वाले परिणाम पर अब पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हैं।

Datia Bypoll : संपादकीय नजरिया

दतिया उपचुनाव ने यह स्पष्ट कर दिया है कि राजनीति में व्यक्तिगत कद और संगठनात्मक अनुशासन के बीच संतुलन बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती होती है। नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटना निश्चित रूप से उनके समर्थकों के लिए अप्रत्याशित रहा, लेकिन उसके बाद जिस तरह उन्होंने पार्टी नेतृत्व से संवाद किया और अंततः संगठन के निर्णय के साथ खड़े होने का संदेश दिया, वह भाजपा की कार्यशैली के अनुरूप माना जा सकता है।

दूसरी ओर, समर्थकों की नाराजगी यह भी संकेत देती है कि बड़े नेताओं के फैसलों का स्थानीय कार्यकर्ताओं पर गहरा प्रभाव पड़ता है। अब नरोत्तम मिश्रा के सामने चुनौती केवल भाजपा प्रत्याशी को जिताने की नहीं, बल्कि अपने राजनीतिक अनुभव और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को भी साबित करने की है। दतिया का परिणाम केवल एक सीट का फैसला नहीं होगा, बल्कि यह भी तय करेगा कि भाजपा अपने भीतर के मतभेदों को कितनी प्रभावी ढंग से अवसर में बदल पाती है।

ये भी जानिए : Datia Deputy CM Jagdish Devda Visit: दतिया पहुंचे डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा: मां पीतांबरा पीठ में की विशेष पूजा-अर्चना, भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए शामिल

TAGGED:CM मोहन यादवDatia By Election 2026Hindi NewsTODAY NEWSआशुतोष तिवारीजगदीश देवड़ादतिया उपचुनावदतिया चुनाव 2026 पीतांबरा पीठ भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलनदतिया बीजेपीनरोत्तम मिश्रा
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Follow:
लगभग 20 वर्षों का अनुभव इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का है, जहां कई प्रमुख न्यूज़ चैनलों के साथ काम किया। पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और खबरों को नई तकनीक व तेज रिपोर्टिंग स्टाइल के साथ प्रस्तुत कर रहे हैं। समाचारों की गहराई, निष्पक्षता और सटीकता पहचान है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Blog

Alwar Petrol Pump Firing : घायल सेल्समैन से मिलने SMS अस्पताल पहुंचे टीकाराम जूली, कानून-व्यवस्था पर भाजपा सरकार को घेरा

By Abhishek Singh
बारिश के लिए 7 कुंवारों का अनोखा टोटका, घूमा रहस्यमयी पत्थर
Pin Postऐसा भी होता हैधर्म-संस्कृति

Ajab Gajab Barish Totake : बारिश के लिए अनोखी सनातनी परंपरा, 7 कुंवारे युवकों ने किया ये विशेष अनुष्ठान

By Swadesh News
Pin Postमध्यकाल

MP Yuva Kalyan : युवा कल्याण वर्ष से समृद्ध होगा मध्य प्रदेश,सीएम के संकल्प से मजबूत होगी युवा शक्ति

By Abhishek Singh
देश- विदेश

MP-CG Weather Update : मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम? जानें 12 जुलाई का IMD अपडेट

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?