By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > Surkhi Irrigation Project : सिचाई क्रांति से बदली सुरखी के किसानों की तकदीर- गोविंद सिंह राजपूत
मध्य प्रदेश

Surkhi Irrigation Project : सिचाई क्रांति से बदली सुरखी के किसानों की तकदीर- गोविंद सिंह राजपूत

Pramod Shrivastav Editorial Head
Last updated: July 11, 2026 8:14 pm
By Pramod Shrivastav Editorial Head
Share
7 Min Read
SHARE

Pramod Shrivastav Editorial Head

Surkhi Irrigation Project : मंत्री श्री राजपूत ने करोड़ों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

Surkhi Irrigation Project : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिंगारमुंडी, मनेशिया, ढकरई, मूड़री, सेवन, करहद में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित विकास कार्यों का लोकार्पण एवं नवीन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करते हुए कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में प्रदेश की अग्रणी विधानसभा बन चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि गांव-गांव तक विकास पहुंचाना है। आज विधानसभा क्षेत्र में सड़क, सिंचाई, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि पहले किसान वर्षा पर निर्भर रहते थे, जिससे खेती घाटे का सौदा मानी जाती थी। भाजपा सरकार ने इस स्थिति को बदलने का संकल्प लिया और आज बड़े पैमाने पर सिंचाई परियोजनाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 3 वर्ष पहले मेरे द्वारा किये गये प्रयासों से जेरा बांध परियोजना को धरातल पर लाया गया था, जो अब पूरा होने जा रहा है, जिसकी 171 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जेरा सिंचाई परियोजना से लगभग 23 ग्रामों की 15 हजार एकड़ भूमि सिंचित होगी, जिससे करीब 10 हजार किसान परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। अब सुरखी के किसान भी पंजाब की तरह 3 फसल ले सकेंगें। मसुरहाई, बांसा, खाहरमउ़, देवलचैरी, ढकरई,मूड़री, करहद, महुआखेड़ाकला, सेमराकला, सेमराघोना, सेमराघाट, सेवन, सिंगारचैरी, सिंगारमुड़ी, ताजपुर, मिडवासा, तोड़ातरफदार, रीछई सहित अनेक गांवों के किसानों को वर्षभर सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा।

Contents
Surkhi Irrigation Project : मंत्री श्री राजपूत ने करोड़ों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजनSurkhi Irrigation Project : सड़कों का जाल, गांव-गांव पहुंच रहा विकासSurkhi Irrigation Project : भाजपा सरकार किसानों के साथ खड़ी हैSurkhi Irrigation Project : सुरखी बनेगी विकास का आदर्श मॉडल

Surkhi Irrigation Project : इसके अलावा सुरखी विधानसभा क्षेत्र में टेहरा बांध जिसकी लागत 400 करोड़ है इससे हजारों एकड़ भूमि सिंचित होगी। मिडवासा बांध परियोजना से किसानों को और लाभ मिलेगा। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में किसानों के लिए पर्याप्त सिंचाई व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर खेत तक पानी पहुंचे और हर किसान आर्थिक रूप से मजबूत बने। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि पहले संसाधनों के अभाव में किसान केवल एक फसल ले पाते थे, लेकिन अब सिंचाई सुविधाएं बढ़ने से दो और तीन फसलें ली जा रही हैं। आधुनिक कृषि तकनीकों, सिंचाई योजनाओं और सरकारी सहायता के कारण छोटे किसान भी लाखों रुपये का लाभ अर्जित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, कृषि यंत्रीकरण, उन्नत बीज, खाद उपलब्धता और सिंचाई परियोजनाओं जैसी योजनाओं ने किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में किसानों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए लगातार योजनाएं संचालित की जा रही हैं। आज किसान केवल खेती नहीं कर रहा, बल्कि आधुनिक संसाधनों और पर्याप्त सिंचाई सुविधाओं के कारण लाभकारी कृषि की ओर बढ़ रहा है।

Surkhi Irrigation Project : सड़कों का जाल, गांव-गांव पहुंच रहा विकास

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मजबूत सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती हैं। सुरखी विधानसभा में लगातार नई सड़कों का निर्माण, सीसी रोड, पुल-पुलियों और ग्रामीण संपर्क मार्गों का विस्तार किया जा रहा है, जिससे किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी हो रही है। 650 करोड़ के जैसीनगर पहुंच मार्ग से हजारों लोगों को आवागमन का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास से गांवों की तस्वीर बदल रही है तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिल रही है।

Surkhi Irrigation Project : भाजपा सरकार किसानों के साथ खड़ी है

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। किसानों को सिंचाई, खाद-बीज, कृषि उपकरण, फसल सुरक्षा, समर्थन मूल्य और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का संकल्प है कि किसान समृद्ध होगा तो गांव समृद्ध होगा, गांव समृद्ध होगा तो प्रदेश और देश भी विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।

Surkhi Irrigation Project : सुरखी बनेगी विकास का आदर्श मॉडल

अपने संबोधन के अंत में मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि विधानसभा का कोई भी गांव विकास की मुख्यधारा से वंचित न रहे। सिंचाई, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और रोजगार के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जाएंगे, जिससे सुरखी विधानसभा प्रदेश में विकास का आदर्श मॉडल बन गई है। मंत्री श्री राजपूत ने सीसी रोड, पुलिया निर्माण, जैसीनगर पहुंच मार्ग सहित अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को विकास की सौगात दी। इस अवसर पर रामबाबू सिंह जनपद अध्यक्ष, सुखदेव मिश्रा, लोकमन लोधी मंडल अध्यक्ष, एड० अर्जुन पटेल, जगदीश साहू, रामकुमार यादव, भगवत शरण सिंहरघुराज सिंह, अशोक सिंह, हरनाम सिंह, धर्मेन्द्र पटेलजितेन्द्र सिंह भैंडा, रनवीर सिंह, रामबहादुर यादवहरीराम यादव, रमेश साहू, राघवेंद्र सिंह, संतोष सिंह, हल्के पटेल, शोभाराम पटेल, मायाराम पटेल, सेवाराम यादव, कल्याण सिंह, चरन सिंह, डब्बू भैया,देवी सिंह, प्रदीप बाबू सिंह, मुकेश बाबू, अशोक रावत,सुरेन्द्र उपाध्याय, पप्पू यादव, मुन्ना यादव,संतोष सिंह, मेहरबान सिंह, रघु ठाकुर, सुरेन्द्र लोधी,प्रमोद साहू, अशोक यादव, जगदीश यादव, बल्लू यादव,लक्ष्मन सिंह, जगदीश साहू, भूपेन्द्र सिंह,कमल कुर्मी, छोटू भैया, नरेश साहू,बसंत मीणा, रंछोर सिंह, रवि अहिरवार,गोलू पथरिया, विजय बहादुर सिंह, राजनारायण यादव, देवेंद्र कुर्मी, डेलन सिंह, अशोक सिंह, प्रमोद पटेल, प्रेमनारायण शर्मा, धर्मप्रताप सिंह, रामकुमार यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

READ MORE ; E20 Petrol India : क्या वाकई पेट्रोल में गन्ने का जूस मिलाया जा रहा है?इथेनॉल आर्थिक और पर्यावरणीय फायदेमंद – नितिन गडकरी

TAGGED:chattisgarhHindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsSurkhi Irrigation ProjectTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Pramod Shrivastav Editorial Head
Follow:
प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वह पिछले लगभग 20 वर्षों से पत्रकारिता और मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।प्रमुख परिचय एवं करियर (Career Highlights) शैक्षणिक पृष्ठभूमि: उन्होंने अन्य विषयों में अध्यन के साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र में डॉ. सर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से परास्नातक में अपनी व्यावसायिक शिक्षा पूरी की है। पत्रकारिता में अनुभव: ये ईटीवी, बंसल न्यूज, भारत समाचार, एक्सप्रेस मीडिया सर्विस, आईएनडी-24 जैसे न्यूज चैनलों के साथ ही प्रिंट मीडिया में लंबा अनुभव रहा है। वर्तमान/हालिया जुड़ाव: ये वर्तमान में प्रमुख समाचार चैनल व मीडिया नेटवर्क 'स्वदेश न्यूज' (Swadesh News) से जुड़े हैं, जहाँ वे विभिन्न डिबेट शो और चर्चाओं का समन्वय करते हैं। विशेषज्ञता: उन्हें मुख्य रूप से एक कुशल मीडिया हैंडलर, प्रोग्राम प्रड्यूसर और राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर पैनी नजर रखने वाले पत्रकार के रूप में जाना जाता है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मध्य प्रदेश

My Youth-My Pride Conclave : युवा शक्ति पर सीएम डॉ. मोहन का फोकस, कहा- आपके सपनों के लिए हर मदद के लिए तैयार है सरकार

By Abhishek Singh
Pin Postस्वदेश एजेंडा

E20 Petrol India : क्या वाकई पेट्रोल में गन्ने का जूस मिलाया जा रहा है?इथेनॉल आर्थिक और पर्यावरणीय फायदेमंद – नितिन गडकरी

By Rakhi Verma Executive Editor
Ladli Behna Yojana July 2026 cm-mohan transfar 38th-installment
Pin Postमध्य प्रदेश

Ladli Behna Yojana July 2026 : सीएम डॉ. मोहन लाड़ली बहनों के खाते में ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़ रुपये, भिंड को देंगे बड़ी सौगात

By Swadesh News
छत्तीसगढ

Viksit Bharat Ji Ram Ji Yojana : ग्रामीण रोजगार को मिलेगी नई रफ्तार, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बोले- मील का पत्थर साबित होगी योजना

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?