By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > My Youth-My Pride Conclave : युवा शक्ति पर सीएम डॉ. मोहन का फोकस, कहा- आपके सपनों के लिए हर मदद के लिए तैयार है सरकार
मध्य प्रदेश

My Youth-My Pride Conclave : युवा शक्ति पर सीएम डॉ. मोहन का फोकस, कहा- आपके सपनों के लिए हर मदद के लिए तैयार है सरकार

Abhishek Singh
Last updated: July 11, 2026 7:45 pm
By Abhishek Singh
Share
6 Min Read
SHARE

My Youth-My Pride Conclave : इंदौर में हुई ‘माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026’

My Youth-My Pride Conclave : आज का कार्यक्रम अनूठा है। मध्यप्रदेश की सरकार युवाओं के भविष्य के लिए, आने वाले कल के लिए, युवाओं के सपनों के लिए हर मदद के लिए तैयार है। भारत दुनिया का सबसे युवा देश और मध्यप्रदेश सबसे युवा प्रदेश है। युवा शक्ति अवसरों का लाभ उठाए। प्रदेश सरकार युवा शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है।’ यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 11 जुलाई को इंदौर में कही। सीएम डॉ. मोहन यादव ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026’ को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में युवाओं ने सीएम डॉ. यादव को विकसित एवं प्रगतिशील मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए “युवा संकल्प पत्र” का प्रारूप भी सौंपा। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया।

Contents
My Youth-My Pride Conclave : इंदौर में हुई ‘माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026’My Youth-My Pride Conclave : युवाओं के साथ सहभागिता जरूरीMy Youth-My Pride Conclave : युवा हमारा भविष्यMy Youth-My Pride Conclave : युवाओं ने कही ये बात

My Youth-My Pride Conclave : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा शक्ति हमारे महापुरुषों से प्रेरणा लेकर अपनी क्षमता, योग्यता और बुद्धिमत्ता से देश और समाज में अलग पहचान बनाए। राज्य सरकार होम स्टे तैयार करने के लिए युवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। युवाओं को मेडिकल की पढ़ाई के लिए शिक्षा ऋण आसानी से उपलब्ध कराया जा रहा है। रोजगार परक उद्योग स्थापित करने पर प्रत्येक श्रमिक के वेतन में सरकार 5000 रुपए की सहायता दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राहवीर योजना की शुरुआत की है। मानवीय संवेदनाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सड़क हादसे के घायलों की मदद करने वालों को 25 हजार की राशि दी जा रही है। प्रदेश के गरीब-जरूरतमंदों को कठिन समय में पीएमश्री एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराई जा रही है।

My Youth-My Pride Conclave : युवाओं के साथ सहभागिता जरूरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, मदनलाल ढींगरा जैसे वीरों ने भारत माता की सेवा करते हुए स्वयं को बलिदान कर दिया। झाबुआ जिले के भाभरा में जन्मे चंद्रशेखर आजाद ने जिंदा रहते हुए अंग्रेजों को हाथ तक नहीं लगाने दिया। क्रांतिसूर्य टंट्या मामा ने ब्रिटिश सरकार को चुनौती दी थी। उन्होंने कहा कि देश के मशहूर उद्योगपति अंबानी ने पेट्रोल पंप पर नौकरी करते हुए संघर्ष किया और अपना व्यवसाय स्थापित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करोड़ों देशवासियों के जीरो बैलेंस बैंक खाते खुलवाए, लेकिन उनके पूर्ववर्ती प्रधानमंत्री, जो देश के बड़े अर्थशास्त्री भी रहे, उन्हें पता नहीं था कि जीरो बैलेंस पर भी खाता खुलता है। इंदौर शहर को नर्मदा जल मिल रहा है। प्रदेश में केन-बेतवा लिंक और पीकेसी परियोजनाओं पर काम जारी है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष 2027 युवा शक्ति को समर्पित रहेगा। बेहतर भविष्य के लिए युवाओं की सहभागिता आवश्यक है। किसी भी प्रदेश की चुनी हुई सरकार को जन भावना के साथ चलना चाहिए।

My Youth-My Pride Conclave : युवा हमारा भविष्य

प्रमुख सचिव उद्योग विभाग राघवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनियाभर में अपने झंडे गाड़ रहा है। आज मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आजाद बाइक रैली को झंडी दिखाई है, जो अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली तक जाएगी। ‘माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026’ में पांच अलग-अलग विषयों पर युवाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में मनाने का संकल्प लिया है। युवा शक्ति हमारा भविष्य है, जो विकसित भारत @2047 के संकल्प को सिद्ध करेंगे। कार्यक्रम में आभार चाय सु्ट्टा बार के को-फाउंडर अनुभव दुबे ने व्यक्त किया।

My Youth-My Pride Conclave : युवाओं ने कही ये बात

कार्यक्रम में कशिश आहूजा-संकल्प सिंह चौहान ने शिक्षा-कौशल विकास, अमीक अमानी ने खेल क्षेत्र में संकल्प पत्र का वाचन किया। डॉ. महक भंडारी ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में आभा आईडी के माध्यम से सभी रिपोर्ट्स अब मोबाइल पर डिजिटल फॉर्म में उपलब्ध हैं। हमारे युवा स्वास्थ्य कर्मी वॉलेंटियर्स बनकर सिंहस्थ के आयोजन में सहयोग प्रदान करें। सानिया जसवानी ने बताया कि प्रदेश की युवा शक्ति ऊर्जा से भरी हुई है। नवाचार को लेकर आगे बढ़ेंगे। समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 के संकल्प में युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। लखन पाटीदार-जितेंद्र पाटीदार ने कहा कि प्राकृतिक खेती से हम पर्यावरण संरक्षण के प्रति अधिक जिम्मेदार बन रहे हैं। हमारे युवा प्राकृतिक खेती कर अपना ब्रांड बनाएं और डिजिटल मार्केटिंग से उपज को बेचकर आय कमाएं। अब ग्रामीण हाट बाजारों में प्राकृतिक खेती के उत्पाद नजर आने लगे हैं। उद्यानिकी विभाग के माध्यम से पॉलीहाउस लगाने की सुविधा मिलती है। इससे युवा संरक्षित खेती को अपना सकते हैं। इससे मौसम की विपरीत परिस्थितियों में भी अच्छा उत्पादन लिया जा सकता है।

read more : E20 Petrol India : क्या वाकई पेट्रोल में गन्ने का जूस मिलाया जा रहा है?इथेनॉल आर्थिक और पर्यावरणीय फायदेमंद – नितिन गडकरी

TAGGED:chattisgarhHindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsMy Youth-My Pride ConclavenewsTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मध्य प्रदेश

Surkhi Irrigation Project : सिचाई क्रांति से बदली सुरखी के किसानों की तकदीर- गोविंद सिंह राजपूत

By Pramod Shrivastav Editorial Head
Pin Postस्वदेश एजेंडा

E20 Petrol India : क्या वाकई पेट्रोल में गन्ने का जूस मिलाया जा रहा है?इथेनॉल आर्थिक और पर्यावरणीय फायदेमंद – नितिन गडकरी

By Rakhi Verma Executive Editor
Ladli Behna Yojana July 2026 cm-mohan transfar 38th-installment
Pin Postमध्य प्रदेश

Ladli Behna Yojana July 2026 : सीएम डॉ. मोहन लाड़ली बहनों के खाते में ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़ रुपये, भिंड को देंगे बड़ी सौगात

By Swadesh News
छत्तीसगढ

Viksit Bharat Ji Ram Ji Yojana : ग्रामीण रोजगार को मिलेगी नई रफ्तार, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बोले- मील का पत्थर साबित होगी योजना

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?