By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > मनोरंजन > Alia Bhatt Dance Video : आकांशा रंजन कपूर की प्री-वेडिंग में आलिया भट्ट का धमाल, डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मनोरंजन

Alia Bhatt Dance Video : आकांशा रंजन कपूर की प्री-वेडिंग में आलिया भट्ट का धमाल, डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Swadesh News
Last updated: July 11, 2026 4:43 pm
By Swadesh News
Share
4 Min Read
आकांशा रंजन कपूर की प्री-वेडिंग में आलिया भट्ट का डांस वायरल, 'माही वे' पर जमकर थिरकीं एक्ट्रेस
आकांशा रंजन कपूर की प्री-वेडिंग में आलिया भट्ट का डांस वायरल, 'माही वे' पर जमकर थिरकीं एक्ट्रेस
SHARE

Alia Bhatt Dance Video : मुम्बई, बॉलीवुड एक्ट्रेस आकांशा रंजन कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उनकी शादी से पहले आयोजित प्री-वेडिंग सेरेमनी में फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए। इस खास मौके पर आकांशा की करीबी दोस्त और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी मौजूदगी से पार्टी में चार चांद लगा दिए।

Contents
Alia Bhatt Dance Video : स्टाइलिश अंदाज में पहुंचीं आलिया भट्टAlia Bhatt Dance Video : ‘माही वे’ गाने पर आलिया ने किया डांसAlia Bhatt Dance Video : बॉलीवुड सितारों ने लगाई पार्टी में रौनकAlia Bhatt Dance Video : शरण शर्मा संग शादी करेंगी आकांशा रंजन
Alia Bhatt Dance Video

मुंबई में आयोजित इस ग्रैंड प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में बॉलीवुड के कई बड़े चेहरे नजर आए। आलिया भट्ट अपनी बचपन की दोस्त आकांशा के इस खास दिन में शामिल होने पहुंचीं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में आलिया जमकर डांस करती नजर आ रही हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Alia Bhatt Dance Video : स्टाइलिश अंदाज में पहुंचीं आलिया भट्ट

प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए आलिया भट्ट ने बेहद खूबसूरत और एलिगेंट लुक चुना। एक्ट्रेस ने सिल्क की प्री-ड्रेप्ड साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने स्टाइलिश ब्लाउज के साथ पेयर किया। चोकर नेकलेस, स्लीक हेयरस्टाइल और मिनिमल मेकअप ने उनके लुक को और आकर्षक बना दिया।

वायरल वीडियो इस लिंक पर क्लिक कर देखें..

https://www.instagram.com/reel/DaoRngaz9WD/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

आलिया का यह ट्रेडिशनल अवतार सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। फैंस उनकी सादगी और स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Alia Bhatt Dance Video : ‘माही वे’ गाने पर आलिया ने किया डांस

आकांशा रंजन कपूर की प्री-वेडिंग पार्टी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आलिया भट्ट शाहरुख खान की फिल्म ‘कल हो ना हो’ के लोकप्रिय गाने ‘माही वे’ पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उनके साथ आकांशा की बहन और करीबी दोस्त भी थिरकते नजर आए।

आलिया ने अपनी दोस्त की खुशी में शामिल होकर पार्टी का माहौल और भी खास बना दिया। उनके डांस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स खूब शेयर कर रहे हैं।

Alia Bhatt Dance Video : बॉलीवुड सितारों ने लगाई पार्टी में रौनक

आकांशा रंजन कपूर के प्री-वेडिंग फंक्शन में आलिया भट्ट के अलावा जाह्नवी कपूर, अर्जुन कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा समेत कई फिल्मी सितारे पहुंचे। सितारों से सजी इस पार्टी की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं।

Alia Bhatt Dance Video : शरण शर्मा संग शादी करेंगी आकांशा रंजन

आकांशा रंजन कपूर 11 जुलाई को फिल्ममेकर शरण शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों पिछले करीब चार साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। शादी के बाद 12 जुलाई को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।

वर्क फ्रंट की बात करें तो आकांशा रंजन कपूर हाल ही में वेब सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन में नजर आई थीं। इसके अलावा वह ‘गिल्टी’, ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ और ‘जिगरा’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

ये भी जानिए : Sunny Deol Ikka Review : सनी देओल और अक्षय खन्ना की दमदार कोर्टरूम भिड़ंत, आखिर तक बांधे रखती है फिल्म

TAGGED:Hindi NewsTODAY NEWSआकांशा रंजन कपूरआलिया भट्टप्री वेडिंग फंक्शनबॉलीवुड न्यूजवायरल वीडियोशरण शर्मासेलिब्रिटी न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Guna Bamori SDM Shivani Pandey Principal Controversial
मध्य प्रदेश

Guna Bamori SDM Shivani Pandey Principal Controversial: बमौरी की मैडम एसडीएम का गुस्सा सातवें आसमान पर; बुजुर्ग प्राचार्य से बोलीं— ‘ऐसा लग रहा है मानो स्कूल तुम्हारे पिताजी का हो’, वीडियो वायरल

By Yoganand Shrivastava
MP Sandipani Vidyalaya Indore Book Distribution
मध्य प्रदेश

MP Sandipani Vidyalaya Indore Book Distribution: स्कूली शिक्षा में ड्रॉप-आउट दर हुई शून्य, हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की देश में हो रही है सराहना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

By Yoganand Shrivastava
INS Mahendragiri Commissioning Indian Navy Rajnath Singh
दिल्ली

INS Mahendragiri Commissioning Indian Navy Rajnath Singhसमंदर में भारत की बढ़ी ताकत: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि को नौसेना में किया शामिल; जानें इसकी 10 बड़ी खूबियां

By Yoganand Shrivastava
Jagdish Devda Datia Visit Narottam Mishra
मध्य प्रदेश

Jagdish Devda Datia Visit Narottam Mishra: दतिया में घमासान के बीच आज शाम पहुंचेंगे डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, बीजेपी दफ्तर पर हंगामे के आसार; नरोत्तम मिश्रा भोपाल रवाना

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?