By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > छत्तीसगढ > Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, 66 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹626.25 करोड़
छत्तीसगढ

Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, 66 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹626.25 करोड़

Abhishek Singh
Last updated: July 11, 2026 3:10 pm
By Abhishek Singh
Share
3 Min Read
SHARE

Mahtari Vandan Yojana : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जारी की 29वीं किस्त

Mahtari Vandan Yojana : छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान योजना की राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की।इस बार योजना के तहत 66 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में 626 करोड़ 25 लाख रुपये डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजे गए।

Contents
Mahtari Vandan Yojana : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जारी की 29वीं किस्तMahtari Vandan Yojana : अब तक 18,805 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरितMahtari Vandan Yojana : महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का माध्यम बनी योजनाMahtari Vandan Yojana : ई-केवाईसी जल्द पूरी करने के निर्देशMahtari Vandan Yojana : हर महीने मिलती है ₹1,000 की आर्थिक सहायता

Mahtari Vandan Yojana : अब तक 18,805 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित

राज्य सरकार के अनुसार, महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 18,805 करोड़ 83 लाख रुपये की राशि पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सीधे जमा की जा चुकी है। सरकार का कहना है कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उनके आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा दे रही है।

Mahtari Vandan Yojana : महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता का माध्यम बनी योजना

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के सम्मान और आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन चुकी है। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में महिलाएं इस राशि का उपयोग स्वरोजगार शुरू करने, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और परिवार की अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में कर रही हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए ‘लखपति दीदी’ जैसी योजनाओं को भी प्रभावी ढंग से लागू कर रही है, ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बन सकें।

Mahtari Vandan Yojana : ई-केवाईसी जल्द पूरी करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ई-केवाईसी प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, जिससे सभी पात्र महिलाओं तक योजना का लाभ बिना किसी बाधा के पहुंच सके। उन्होंने विशेष रूप से बस्तर संभाग में ई-केवाईसी और लाभ वितरण कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

Mahtari Vandan Yojana : हर महीने मिलती है ₹1,000 की आर्थिक सहायता

गौरतलब है कि 1 मार्च 2024 से शुरू की गई महतारी वंदन योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना और परिवार की जरूरतों में उनकी भागीदारी को मजबूत करना है।

read more : My Youth My Pride Conclave : भविष्य की नीतियों में भागीदार बन रहे युवा,आत्मनिर्भर MP की अवधारणा, सशक्त युवा

TAGGED:chattisgarhHindi NewsMadhya PradeshMahtari Vandan YojanaMPMP NewsnewsTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

व्यापार - रोज़गार

AAI Vacancy 2026 : एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में 95 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा इंटरव्यू से होगा चयन

By Abhishek Singh
ऐसा भी होता है

Woman Becomes Mother : 50 साल की उम्र में बिना शादी बनीं मां, समाज के तानों के बीच महिला ने IVF से दिया स्वस्थ बच्ची को जन्म

By Abhishek Singh
आकांशा रंजन कपूर की प्री-वेडिंग में आलिया भट्ट का डांस वायरल, 'माही वे' पर जमकर थिरकीं एक्ट्रेस
मनोरंजन

Alia Bhatt Dance Video : आकांशा रंजन कपूर की प्री-वेडिंग में आलिया भट्ट का धमाल, डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

By Swadesh News
kailash-mansarovar-yatra
उत्तराखंड

Kailash Mansarovar Yatra : पहला जत्था लिपुलेख दर्रे से चीन में प्रवेश, 48 श्रद्धालुओं ने शुरू की पवित्र यात्रा

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?