By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > LiuGong India Pithampur Plant : सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 272 करोड़ की यूनिट की सौगात, बदल जाएगी एमपी की सूरत
मध्य प्रदेश

LiuGong India Pithampur Plant : सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 272 करोड़ की यूनिट की सौगात, बदल जाएगी एमपी की सूरत

Abhishek Singh
Last updated: July 8, 2026 9:08 pm
By Abhishek Singh
Share
8 Min Read
SHARE

LiuGong India Pithampur Plant : धार के पीथमपुर में लियुगोंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की यूनिट का भूमि-पूजन

LiuGong India Pithampur Plant : भोपाल/धार। मध्यप्रदेश के 8 जुलाई का दिन बेहद खास रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में लियुगोंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की 272 करोड़ की नई यूनिट का भूमि-पूजन किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राजा भोज के इस परिक्षेत्र में अहम उद्योग स्थापित होने जा रहा है। हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि इंडस्ट्रियल बेल्ट में धार औद्योगिक विकास का ग्रोथ इंजन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धार की भुजाएं मजबूत हुईं। बीते 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने 6 लाख से ज्यादा किसानों के लिए वस्त्र उद्योग का बहुत बड़ा पार्क यहां लोकार्पित किया।

Contents
LiuGong India Pithampur Plant : धार के पीथमपुर में लियुगोंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की यूनिट का भूमि-पूजनLiuGong India Pithampur Plant : भारत में सबसे ज्यादा संभावनाएंLiuGong India Pithampur Plant : हमारी सरकार जो कहती है वो करती हैLiuGong India Pithampur Plant : मेक इन इंडिया पर फोकस
LiuGong India Pithampur Plant

LiuGong India Pithampur Plant : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजा भोज पर जितनी कृपा मां सरस्वती की थी, उतना ही आशीर्वाद मां लक्ष्मी ने उन्हें दिया था। राजा भोज के कार्यों से मालवा के साथ-साथ पूरा देश गौरवांवित होता है। आज 272 करोड़ की नई यूनिट का लोकार्पण हुआ है। यह इकाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया-मेक फॉर द वर्ल्ड’ के संकल्प को पूरा करने के लिए रफ्तार से चलेगी। मैं लियुगोंग ग्रुप को बधाई देता हूं, जिनकी वजह से विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा। हमने बीता वर्ष उद्योग वर्ष के नाम से मनाया। पहली बार ग्लोबल इंवेस्टर्स मीट (जीआईएस) राजधानी में आयोजित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया था। उस वक्त हमारे विरोधी दल ने उसका मजाक बनाया था। विरोधी नेता बोले जीआईएस करा रहे हो, उसके क्या होगा, क्या मिल जाएगा। लेकिन, वो भूल गए कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अब भारत बदल गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद मध्यप्रदेश भी एक अलग दौर में पहुंचा है। जब हमने जीआईएस का हिसाब-किताब किया तो हमारे पास 30 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव थे। ये प्रस्ताव विरोधी दलों के लिए एक जवाब था। दस लाख करोड़ से ज्यादा के काम आज धरातल पर उतर चुके हैं। यह हमारी सरकार का काम करने का विजन और तरीका है।

LiuGong India Pithampur Plant : भारत में सबसे ज्यादा संभावनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि मध्यप्रदेश पूरी क्षमता के साथ तेज गति से बढ़ रहा है। आज यही वजह है कि पिछले 6 महीने में यानी 1 जनवरी से 30 जून तक 76 हजार 862 करोड़ रुपये से अधिक के नए निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इससे 82 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। अकेले नर्मदापुरम को 11 हजार 500 करोड़ के प्रस्ताव मिले। 10 हजार करोड़ से ज्यादा का विदेशी निवेश मध्यप्रदेश को मिला है। ये उन लोगों को जवाब है जो जीआईएस पर सवाल उठा रहे थे और कह रहे थे कि अलग-अलग दौरे करने से क्या मिला। आज ऐसा कोई देश नहीं, जो भारत में निवेश नहीं करना चाहता। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 1956 से लेकर कई वर्षों तक कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन उसने इतने सालों में भी वो काम नहीं किया, जो हमने पिछले 6 महीने में कर लिया। पिछले दस दिनों में तो ऐसा लगा जैसे निवेश की बारिश हो गई, झड़ी लग गई। हमारे ऊपर बाबा महाकाल का आशीर्वाद है। जब परमात्मा प्रसन्न होता है तो प्रकृति भी आशीर्वाद देती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अद्भुत समय चल रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत सबसे ज्यादा युवा देश है। हमारे देश में सब तरह की संभावनाएं हैं। मध्यप्रदेश कदम से कदम मिलाकर उन सभी संभावनाओं पर काम कर रहा है, जिसकी आज दरकार है।

LiuGong India Pithampur Plant : हमारी सरकार जो कहती है वो करती है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अगर में बीते दस दिन की बात करूं तो आज यहां यानी 8 जुलाई को 272 करोड़ के भव्य प्लांट का उद्घाटन हुआ है। 6 जुलाई को सतगढ़ी में 150 करोड़ की लागत से बनने वाले ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क’ का भूमिपूजन किया गया। 5 जुलाई को शिवपुरी में 2500 करोड़ की लागत से ‘अडाणी डिफेंस यूनिट’ का भूमिपूजन हुआ। 30 जून को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में पेप्सिको की अत्याधुनिक 1250 करोड़ की विनिर्माण इकाई का शुभारंभ हुआ। किसान की आय दोगुनी करने के लिए यह कदम अहम है। 29 जून को नीमच में 1 हजार 554 करोड़ की लागत से 38 नई औद्योगिक इकाइयों की सौगात देकर हमारी सरकार ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। एमएसएमई सेक्टर को 585 करोड़ से अधिक, स्टार्टअप्स और बड़े उद्योगों को 1 हजार 274 करोड़ की प्रोत्साहन राशि अंतरित की गई। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार केवल घोषणाएं करने वाली सरकार नहीं है, यह काम को धरातल पर उतारने वाली सरकार है। लियुगोंग कंपनी भी नए कीर्तिमान बनाएगी। अभी तक यह कंपनी 3250 मशीन बनाती थी, लेकिन अब इस नए प्लांट के साथ यह क्षमता 7 हजार 500 हो जाएगी।

LiuGong India Pithampur Plant : मेक इन इंडिया पर फोकस

लियूगोंग इंडिया के ग्लोबल वाइस चेयरमैन ल्यू गोवेन ने कहा कि हमारे लिए यह बड़ा ही सौभाग्यशाली दिन है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पीथमपुर में लियुगोंग इंडिया लिमिटेड के नए विनिर्माण संयंत्र की नींव रखी है। कंपनी का नया प्लांट स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर प्रदान करेगा। साथ ही प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था को भी गति देगा। साथ ही रिसर्च और मशीनरी निर्माण का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा। लियूगोंग इंडिया के वरुण विजयवर्गीय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में औद्योगिक विकास की धारा तेज गति से आगे बढ़ रही है। लियुगोंग इंडिया कंपनी ने वर्ष 2009 में पहला प्रोडक्शन किया था। आज हमारी कंपनी बेहतर भविष्य के लिए निर्माण उपकरण तैयार कर रही है। कंपनी मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्य में सहयोग प्रदान कर रही है।

read more : Ram Nam Par Loot : राम मंदिर के चढ़ावे में ‘चपत’, आस्था की चोरी का चरित्र और चुप्पी !

TAGGED:chattisgarhHindi NewsLiuGong India Pithampur PlantMadhya PradeshMPMP NewsnewsTODAY NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मध्य प्रदेश

MP Cabinet Decisions : जन-कल्याण के लिए 2300 करोड़ स्वीकृत, जानें सीएम डॉ. मोहन की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए फैसले?

By Abhishek Singh
Pin Postस्वदेश एजेंडा

Sabang Port India Indonesia : मलक्का के मुहाने पर भारत की रणनीतिक एंट्री,सबांग पोर्ट बनेगा हिंद महासागर का नया ‘होर्मुज’

By Rakhi Verma Executive Editor
35th IndianOil Durand Cup
झारखंडदिल्ली

35th IndianOil Durand Cup : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 135वें इंडियनऑयल डूरंड कप की प्रतिष्ठित ट्रॉफियों का किया अनावरण, 25 जुलाई से कोलकाता में सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ

By Yoganand Shrivastava
Gwalior Lokayukta Raid Pichhore
मध्य प्रदेश

Gwalior Lokayukta Raid Pichhore: ग्वालियर लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: पिछोर में 20 हजार की घूस लेते महिला सरपंच और उसका पति रंगे हाथों गिरफ्तार, कूप निर्माण का बिल पास करने के नाम पर मांगी थी रिश्वत

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?