By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News
Web Stories

हास्य- हथौड़ा
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > Pin Post > Sabang Port India Indonesia : मलक्का के मुहाने पर भारत की रणनीतिक एंट्री,सबांग पोर्ट बनेगा हिंद महासागर का नया ‘होर्मुज’
Pin Postस्वदेश एजेंडा

Sabang Port India Indonesia : मलक्का के मुहाने पर भारत की रणनीतिक एंट्री,सबांग पोर्ट बनेगा हिंद महासागर का नया ‘होर्मुज’

Rakhi Verma Executive Editor
Last updated: July 8, 2026 8:43 pm
By Rakhi Verma Executive Editor
Share
6 Min Read
SHARE

Rakhi Verma Executive Editor

Sabang Port India Indonesia : चीन के स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स को भारत का जवाब,भारत का ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट कितनी बड़ी ताकत ?

Sabang Port India Indonesia : भारत और इंडोनेशिया ने सुमात्रा द्वीप के उत्तरी छोर पर स्थित सबांग बंदरगाह को विकसित करने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता किया है… मलक्का जलडमरूमध्य के मुहाने पर होने के कारण, इस बंदरगाह को हिंद महासागर का नया ‘होर्मुज’ (दूसरा होर्मुज) कहा जा रहा है, जो वैश्विक व्यापार और तेल आपूर्ति का एक नया रणनीतिक केंद्र बनेगा…. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल सिस्टम में सहयोग बढ़ाने समेत कई समझौते हुए हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण है सबांग पोर्ट प्रोजेक्ट है | जो आने वाले समय में भारत की कितनी ताकत बढ़ाएगा ये एक बड़ा सवाल है… उधर ईरान अमेरिका सीजफायर ख़त्म होने के बाद बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए straight of मलक्का कितना सकारात्मक रिजल्ट देगा ? इसी पर करेंगे विस्तार से चर्चा उससे पहले देखिये ये रिपोर्ट |

Sabang Port India Indonesia : होर्मुज की अहमियत को देखने के बाद भारत स्ट्रेट ऑफ मलक्का में अपनी रणनीतिक मौजूदगी बढ़ाने जा रहा है. भारत इंडोनेशिया के साथ मिलकर सबांग पोर्ट को डेवलप करेगा. सबांग पोर्ट स्ट्रेट ऑफ मलक्का के मुहाने पर मौजूद है. PM मोदी ने कहा कि इंडोनेशिया और इंडिया की राजधानियों के बीच की दूरी भले ही हजारों किलोमीटर हो, लेकिन दोनों देशों के बीच असल दूरी मात्र 150 किलोमीटर है…32 किलोमीटर का एक समुद्री पैसेज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया की राजनीति और कूटनीति में कैसे उथल-पुथल मचा सकता है. ईरान वॉर के दौरान इसे पूरी दुनिया ने देख लिया. ईरानी सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद कर के मुल्कों का ईंधन सप्लाई चोक कर दिया. कच्चे तेल की कीमतें दनादन बढ़ने लगी. आखिर दुनिया की 20 फीसदी इंधन सप्लाई इसी होर्मुज से होती है. अब भारत और इंडोनेशिया मिलकर हिंद महासागर में अपना ‘होर्मुज’ बनाएंगे. ये ‘होर्मुज’ स्ट्रेट ऑफ मलक्का के एंट्री पॉइंट पर स्थित है. यहां से भारत के अंडमान निकोबार द्वीप समूह में स्थित इंदिरा पॉइंट मात्र 100 मील यानी कि 160 किलोमीटर की दूरी पर है. इस कदम के साथ भारत और इंडोनेशिया हिंद महासागर में चीन का सारा गेम प्लान बदल देंगे…दरअसल हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी समुद्री रणनीति को नई धार देते हुए भारत और इंडोनेशिया ने सबांग पोर्ट के संयुक्त विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है. दोनों देशों ने इंडोनेशिया के सबांग बंदरगाह को विकसित करने पर सहमति बनाई है. इसे आधुनिक रूप दिया जाएगा और इस द्वीप पर भारत का दखल बढ़ेगा….कुछ प्रमुख बिंदु और रणनीतिक महत्त्व को देखें तो….

Sabang Port India Indonesia : चेन्नई के तट से समुद्री रास्ते पर आगे बढ़ें, तो जहाज पहले बंगाल की खाड़ी पार करता है, फिर अंडमान सागर की ओर जाता हुआ मलक्का जलडमरूमध्य तक पहुंचता है….हजारों साल पहले, जब भारत, चीन और दक्षिण-पूर्व एशिया के बीच मसालों की खुशबू समुद्री हवाओं के साथ फैल रही थी, तब नाविकों ने एक संकरे लेकिन बेहद अहम समुद्री रास्ते को पहचानना शुरू किया. यह स्ट्रेट यानी कि जलडमरूमध्य हिंद महासागर को दक्षिण चीन सागर से जोड़ता है…आज यहां से दुनिया का लगभग 25 प्रतिशत व्यापार होता है. इसमें तेल, चीनी सामान, कोयला और पाम ऑयल अहम है. सिंगापुर इसके दक्षिणी छोर पर स्थित विश्व का प्रमुख बंदरगाह है…भारत के लिए इसका महत्व अत्यंत रणनीतिक और आर्थिक है….

Sabang Port India Indonesia : भारत लंबे समय से इस क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश कर रहा है… 2018 में भी भारत और इंडोनेशिया के बीच सबांग पोर्ट को लेकर सहयोग की रूपरेखा बनी थी, लेकिन अब दोनों देशों के संबंधों और इंडो-पैसिफिक की बदलती भू-राजनीति को देखते हुए इस परियोजना को नई गति मिलने की उम्मीद है…भारत अंडमान निकोबार में ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है. यह भारत की एक महत्वाकांक्षी बहु-आयामी विकास योजना है, इसमें एक अंतरराष्ट्रीय ट्रांस-शिपमेंट पोर्ट, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, बिजली संयंत्र और आधुनिक टाउनशिप का निर्माण शामिल है, ताकि भारत मलक्का जलडमरूमध्य के पास एक प्रमुख समुद्री और लॉजिस्टिक्स हब बन सके…यह परियोजना भारत की व्यापारिक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ हिंद महासागर और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में उसकी रणनीतिक मौजूदगी को भी मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है… आइये नजर डालते है भारत के ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर ….

Sabang Port India Indonesia : इस समझौते का एक महत्वपूर्ण भू-राजनीतिक पहलू भी है. पिछले एक दशक में चीन ने “बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव” और “स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स” रणनीति के तहत हिंद महासागर क्षेत्र में कई बंदरगाहों और समुद्री परियोजनाओं में निवेश किया है. पाकिस्तान का ग्वादर, श्रीलंका का हम्बनटोटा और म्यांमार का क्याउकफ्यू बंदरगाह अक्सर इसी संदर्भ में चर्चा में रहते हैं. ऐसे में सबांग पोर्ट का विकास भारत को क्षेत्रीय संतुलन बनाने और अपने समुद्री हितों की रक्षा करने में मदद कर सकता है….अब धरातल पर आने वाले समय में ये भारत के लिए कितना फ्रूट फुल रिजल्ट देगा |

read more : Ram Nam Par Loot : राम मंदिर के चढ़ावे में ‘चपत’, आस्था की चोरी का चरित्र और चुप्पी !

TAGGED:chattisgarhHindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Rakhi Verma Executive Editor
Follow:
राखी वर्मा एक प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार और स्वदेश न्यूज़ की कार्यकारी संपादक हैं, जिन्हें मीडिया जगत में 23 वर्षों से अधिक का उल्लेखनीय अनुभव है, और वे राजनीतिक और रक्षा संबंधी बहसों पर अपनी मजबूत पकड़ के लिए जानी जाती हैं। स्क्रीन पर उनकी प्रभावशाली उपस्थिति को व्यापक रूप से सराहा जाता है। पत्रकारिता में उनके योगदान के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मध्य प्रदेश

MP Cabinet Decisions : जन-कल्याण के लिए 2300 करोड़ स्वीकृत, जानें सीएम डॉ. मोहन की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए फैसले?

By Abhishek Singh
मध्य प्रदेश

LiuGong India Pithampur Plant : सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 272 करोड़ की यूनिट की सौगात, बदल जाएगी एमपी की सूरत

By Abhishek Singh
राम मंदिर के दान में चोरी: आस्था, व्यवस्था और व्यंग्य की कहानी
Pin Post

Ram Nam Par Loot : राम मंदिर के चढ़ावे में ‘चपत’, आस्था की चोरी का चरित्र और चुप्पी !

By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
35th IndianOil Durand Cup
झारखंडदिल्ली

35th IndianOil Durand Cup : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 135वें इंडियनऑयल डूरंड कप की प्रतिष्ठित ट्रॉफियों का किया अनावरण, 25 जुलाई से कोलकाता में सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?