Hormuz Strait Drone Attack : कतर से गुजरात आ रहे LNG जहाज पर हमला, इंजन रूम में लगी आग
Hormuz Strait Drone Attack : होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) में बढ़ते तनाव के बीच कतर से भारत आ रहे एक एलएनजी (LNG) जहाज पर कथित ड्रोन हमला हुआ है। यह घटना ओमान की खाड़ी के पास हुई, जहां जहाज को निशाना बनाए जाने के बाद उसके इंजन रूम में आग लग गई। घटना के समय जहाज पर कुल 29 क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें चार भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने या पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, हमले के कारण जहाज को नुकसान पहुंचा है और उसके आगे के सफर को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

Hormuz Strait Drone Attack : रास लाफान से दाहेज आ रहा था जहाज
Hormuz Strait Drone Attack : जानकारी के मुताबिक, हमले का शिकार हुआ जहाज LNGC अल रेकाय्यत (Al Rekayyat) कतर के रास लाफान बंदरगाह से गुजरात के दाहेज की ओर जा रहा था। ड्रोन हमले के बाद जहाज के इंजन रूम से भारी धुआं उठता देखा गया, जिससे सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। फिलहाल घटना की जांच जारी है और संबंधित समुद्री सुरक्षा एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
Hormuz Strait Drone Attack : होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव, तीन अन्य जहाज भी बने निशाना
Hormuz Strait Drone Attack : मंगलवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में कई जहाजों पर हमलों की खबरें सामने आईं। यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स (UKMTO) ने पुष्टि की है कि होर्मुज से गुजर रहे तीन जहाजों को अज्ञात प्रक्षेपास्त्रों से निशाना बनाया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव वैश्विक समुद्री व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति पर असर डाल सकता है। भारत के लिए भी यह मार्ग बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि देश के तेल और गैस आयात का बड़ा हिस्सा इसी समुद्री रास्ते से होकर गुजरता है।
Hormuz Strait Drone Attack : भारत के लिए क्यों अहम है होर्मुज स्ट्रेट?
Hormuz Strait Drone Attack : होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है। खाड़ी देशों से निकलने वाले कच्चे तेल और एलएनजी का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचता है। इस क्षेत्र में किसी भी तरह का सैन्य तनाव या जहाजों पर हमला वैश्विक तेल कीमतों, समुद्री सुरक्षा और भारत जैसे ऊर्जा आयातक देशों पर सीधा प्रभाव डाल सकता है।
READ MORE : New EPFO Portal : अब PF की सभी सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर, करोड़ों कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा फायदा

