By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News

Categories

  • Blog
  • One Line Breaking News
  • Pin Post
  • अग्निपथ
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उड़ीसा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कर्नाटक
  • केरल
  • खेल
  • गुजरात
  • गोवा
  • चंडीगढ़
  • छत्तीसगढ
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • देश- विदेश
  • धर्म-संस्कृति
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • बिहार चुनाव 2025
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यकाल
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मिजोरम
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लद्दाख़
  • वीडियो
  • व्यापार – रोज़गार
  • सिक्किम
  • स्वदेश एजेंडा
  • स्वदेश शॉर्ट्स
  • स्वदेश स्पेशल
  • हरियाणा
  • हास्य-हथौड़ा
  • हिमाचल प्रदेश
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > झारखंड > Orphan Siblings : हजारीबाग में अनाथ भाई-बहन पर टूटा बारिश का कहर, कच्चा मकान ढहा , सरकारी मदद का अब भी इंतजार
झारखंड

Orphan Siblings : हजारीबाग में अनाथ भाई-बहन पर टूटा बारिश का कहर, कच्चा मकान ढहा , सरकारी मदद का अब भी इंतजार

Abhishek Singh
Last updated: July 7, 2026 2:23 pm
By Abhishek Singh
Share
4 Min Read
SHARE

Orphan Siblings : माता-पिता के निधन के बाद संघर्षमय जिंदगी, अब सिर से छिन गई छत

Orphan Siblings : झारखंड के हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड स्थित फुसरी गांव में रहने वाले दो अनाथ भाई-बहन की जिंदगी लगातार मुश्किलों से गुजर रही है।बचपन में माता-पिता को खोने के बाद किसी तरह जीवन यापन कर रहे इस परिवार पर अब लगातार हो रही बारिश ने नई मुसीबत खड़ी कर दी है। तेज बारिश के कारण उनका कच्चा मकान ढह गया, जिससे अब उनके सिर पर छत भी नहीं बची है। ग्रामीणों के सहयोग से फिलहाल दोनों भाई-बहन अस्थायी रूप से रह रहे हैं, जबकि सरकारी सहायता का इंतजार अब भी जारी है। जानकारी के अनुसार, करीब तीन-चार वर्ष पहले सड़क हादसे में उनकी मां की मौत हो गई थी। कुछ समय बाद आग लगने की एक घटना में पिता का भी निधन हो गया। माता-पिता के जाने के बाद सुनील तिर्की, उनकी बहन सुमन तिर्की और एक अन्य भाई पूरी तरह अनाथ हो गए। आर्थिक तंगी के चलते उनकी पढ़ाई भी बीच में ही छूट गई।

Contents
Orphan Siblings : माता-पिता के निधन के बाद संघर्षमय जिंदगी, अब सिर से छिन गई छतOrphan Siblings : ग्रामीणों ने बढ़ाया मदद का हाथ, प्रशासन से आवास और राहत की मांग

Orphan Siblings : ग्रामीणों ने बढ़ाया मदद का हाथ, प्रशासन से आवास और राहत की मांग

Orphan Siblings : सुनील तिर्की ने बताया कि परिवार का एकमात्र सहारा उनका कच्चा मकान था, लेकिन लगातार बारिश के चलते वह भी ढह गया। अब गांव के लोगों की मदद से भोजन और रहने की व्यवस्था हो रही है। उनकी बहन सुमन तिर्की दूसरे के घरों में काम करके परिवार का खर्च चलाने में सहयोग करती हैं, जबकि एक भाई रोजगार की तलाश में बाहर गया हुआ है। सुमन तिर्की ने कहा कि माता-पिता के निधन के बाद उनका जीवन पूरी तरह संघर्षों से घिर गया है। मकान गिरने के बाद उन्हें दूसरे के घर में शरण लेनी पड़ रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से पक्का आवास, आर्थिक सहायता और रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की है।

Orphan Siblings : ग्रामीण बंधन तिर्की ने बताया कि तेज बारिश के दौरान जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया। सौभाग्य से दोनों भाई-बहन समय रहते बाहर निकल गए और उनकी जान बच गई। फिलहाल गांव के लोग ही उनकी हर संभव मदद कर रहे हैं।वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता रामा सोनी ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि अनाथ होने के बावजूद इन बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उपायुक्त को जानकारी दे दी गई है और जल्द राहत उपलब्ध कराने का आश्वासन मिला है। उन्होंने प्रशासन से प्रधानमंत्री आवास योजना या अन्य आवासीय योजना के तहत पक्का घर, आर्थिक सहायता और रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की है। अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन पर हैं कि आखिर इन अनाथ भाई-बहन को सरकारी सहायता और स्थायी आवास कब तक मिल पाता है।

READ MORE : Development Projects : हरियाणा में 340 करोड़ रुपये से अधिक के विकास और खरीद प्रस्तावों को मंजूरी, सरकार ने 15.11 करोड़ की बचत भी की

TAGGED:chattisgarhHindi NewsjharkhandMP NewsnewsTODAY NEWSUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

Pin Postमध्यकाल

High-Tech Horticulture : किसानों की उन्नति, पशुपालन संग प्राकृतिक खेती,पारंपरिक खेती के बाद अब हाईटेक बागवानी

By Abhishek Singh
Gaurishankar Bele Assault Case
मध्य प्रदेश

Gaurishankar Bele Assault Case: ‘आत्मा’ दफ्तर में सीनियर दलित अधिकारी को कॉलर पकड़कर पीटा, आरोपी जूनियर पर पहले से है गबन का केस

By Yoganand Shrivastava
राजस्थान

Jaipur Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर ने फुटपाथ पर सो रहे परिवार को कुचला, पिता समेत 3 बच्चों की मौत

By Abhishek Singh
Sagar Collector Jansunwai News
मध्य प्रदेश

Sagar Collector Jansunwai News: न्याय के लिए 46वीं बार जनसुनवाई में पहुंचा युवक, रहली मंडी में हुए फर्जीवाड़े की निष्पक्ष जांच की मांग

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?