By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News

Categories

  • Blog
  • One Line Breaking News
  • Pin Post
  • अग्निपथ
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उड़ीसा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कर्नाटक
  • केरल
  • खेल
  • गुजरात
  • गोवा
  • चंडीगढ़
  • छत्तीसगढ
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • देश- विदेश
  • धर्म-संस्कृति
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • बिहार चुनाव 2025
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यकाल
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मिजोरम
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लद्दाख़
  • वीडियो
  • व्यापार – रोज़गार
  • सिक्किम
  • स्वदेश एजेंडा
  • स्वदेश शॉर्ट्स
  • स्वदेश स्पेशल
  • हरियाणा
  • हास्य-हथौड़ा
  • हिमाचल प्रदेश
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > Smart Industrial Park : भोपाल में बनेगा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क, CM मोहन यादव करेंगे भूमि-पूजन; 15 हजार रोजगार के अवसर
मध्य प्रदेश

Smart Industrial Park : भोपाल में बनेगा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क, CM मोहन यादव करेंगे भूमि-पूजन; 15 हजार रोजगार के अवसर

Abhishek Singh
Last updated: July 6, 2026 10:51 am
By Abhishek Singh
Share
5 Min Read
SHARE

Smart Industrial Park : मुख्यमंत्री करेंगे स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन

Dr Shyama Prasad Mukherjee Smart Industrial Park : मध्यप्रदेश को देश का अग्रणी औद्योगिक और निवेश गंतव्य बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 6 जुलाई को भोपाल के सतगढ़ी क्षेत्र में विकसित होने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन एवं शिलान्यास करेंगे। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश और देश के करीब 200 से अधिक उद्योगपति, निवेशक तथा विभिन्न उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

Contents
Smart Industrial Park : मुख्यमंत्री करेंगे स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजनSmart Industrial Park : 173 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक औद्योगिक पार्कSmart Industrial Park : 25 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय कन्वेंशन और एग्जिबिशन सेंटरSmart Industrial Park : 15 हजार से अधिक रोजगार के अवसर मिलेंगेSmart Industrial Park : ग्रीन और स्मार्ट तकनीक से होगा संचालनSmart Industrial Park : बेहतर कनेक्टिविटी से निवेशकों को मिलेगा लाभSmart Industrial Park : भोपाल बनेगा मध्य भारत का औद्योगिक हब
Smart Industrial Park

Smart Industrial Park : 173 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक औद्योगिक पार्क

लगभग 173 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित होने वाला यह स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक विकास का नया केंद्र बनेगा। परियोजना में आधुनिक सड़क नेटवर्क, अत्याधुनिक लॉजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग, आईटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित सुविधाएं, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और विश्वस्तरीय औद्योगिक अधोसंरचना विकसित की जाएगी।यह पार्क ‘वर्क-लिव-ग्रो’ मॉडल पर आधारित होगा, जहां उद्योगों के साथ कौशल विकास, नवाचार और बेहतर जीवनशैली से जुड़ी सुविधाओं का भी समन्वित विकास किया जाएगा। यहां उच्च मूल्य विनिर्माण, गारमेंट, टॉयज, आईटी, एआई, लॉजिस्टिक्स और उभरती तकनीकों से जुड़े उद्योग स्थापित किए जाने की योजना है।

जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर कोटिश: नमन करता हूं।

राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए उन्होंने जनसेवा का आदर्श प्रस्तुत किया, जो देशवासियों को कर्तव्यनिष्ठा, एकता और समर्पण के पथ पर प्रेरित करता रहेगा।… pic.twitter.com/YHyKuvu0mJ

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) July 6, 2026

Smart Industrial Park : 25 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय कन्वेंशन और एग्जिबिशन सेंटर

इस परियोजना की सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक 25 एकड़ में बनने वाला विश्वस्तरीय कन्वेंशन एवं एग्जिबिशन सेंटर है। लगभग 10 हजार लोगों की क्षमता वाला यह परिसर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशक सम्मेलन, व्यापारिक प्रदर्शनियां, औद्योगिक एक्सपो और वैश्विक व्यावसायिक आयोजनों की मेजबानी करेगा।इससे भोपाल को मध्य भारत के प्रमुख एमआईसीई (Meetings, Incentives, Conferences and Exhibitions) हब के रूप में नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

Smart Industrial Park : 15 हजार से अधिक रोजगार के अवसर मिलेंगे

स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क के विकसित होने से भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में 15 हजार से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने का अनुमान है। विशेष रूप से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, वहीं स्थानीय व्यापार, परिवहन और सेवा क्षेत्र को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।इसके अलावा कोलार क्षेत्र, जो अब तक मुख्य रूप से आवासीय क्षेत्र के रूप में जाना जाता था, आने वाले समय में उद्योग और निवेश का नया केंद्र बनकर उभरेगा।

Smart Industrial Park : ग्रीन और स्मार्ट तकनीक से होगा संचालन

परियोजना को पर्यावरण अनुकूल और स्मार्ट औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां SCADA आधारित जल प्रबंधन प्रणाली, जल एवं सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, ऑटोमेटेड एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन, आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था और अत्याधुनिक यूटिलिटी कॉरिडोर जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।इससे संसाधनों के कुशल उपयोग के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

सादर आमंत्रण…

📍 डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क, सतगढ़ी, कोलार। pic.twitter.com/yoW0csGERh

— Rameshwar Sharmaa (@rameshwar4111) July 5, 2026

Smart Industrial Park : बेहतर कनेक्टिविटी से निवेशकों को मिलेगा लाभ

सतगढ़ी क्षेत्र की रणनीतिक स्थिति इस परियोजना को और अधिक महत्वपूर्ण बनाती है। यह क्षेत्र राजा भोज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, कोलार रोड और प्रस्तावित वेस्टर्न बायपास से बेहतर तरीके से जुड़ा हुआ है। इससे उद्योगों की स्थापना, माल परिवहन और लॉजिस्टिक्स गतिविधियां अधिक सुगम होंगी।

Smart Industrial Park : भोपाल बनेगा मध्य भारत का औद्योगिक हब

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क राजधानी भोपाल में औद्योगिक निवेश, आधुनिक विनिर्माण और रोजगार सृजन को नई गति देगा। यह परियोजना प्रदेश की औद्योगिक अधोसंरचना को मजबूत करने के साथ-साथ मध्यप्रदेश को निवेश और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

read more : Monsoon Diet Tips : मानसून में क्या नहीं खाना चाहिए? बारिश के मौसम में इन 5 चीजों से रहें दूर, वरना बढ़ सकता है इंफेक्शन का खतरा

TAGGED:chattisgarhHindi NewsMadhya PradeshMPMP NewsnewsSmart Industrial ParkTODAY NEWSUpUP Newsuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

छत्तीसगढ

Child Drowning : गरियाबंद में दर्दनाक हादसा, कचरा गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

By Swadesh News
राजस्थान

Park Renaming : राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, जयपुर समेत 4 शहरों के पार्कों का नाम होगा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम

By Swadesh News
छत्तीसगढ

Municipal Corporation Meeting : रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा शुरू, जल संकट से लेकर अवैध प्लॉटिंग तक कई अहम मुद्दों पर मंथन

By Swadesh News
खेल

IND vs ENG 3rd T20 : कब और कहां खेला जाएगा भारत-इंग्लैंड तीसरा टी20? सीरीज बचाने के लिए टीम इंडिया के लिए करो या मरो का मुकाबला

By Abhishek Singh

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?