By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News

Categories

  • Blog
  • One Line Breaking News
  • Pin Post
  • अग्निपथ
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उड़ीसा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कर्नाटक
  • केरल
  • खेल
  • गुजरात
  • गोवा
  • चंडीगढ़
  • छत्तीसगढ
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • देश- विदेश
  • धर्म-संस्कृति
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • बिहार चुनाव 2025
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यकाल
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मिजोरम
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लद्दाख़
  • वीडियो
  • व्यापार – रोज़गार
  • सिक्किम
  • स्वदेश एजेंडा
  • स्वदेश शॉर्ट्स
  • स्वदेश स्पेशल
  • हरियाणा
  • हास्य-हथौड़ा
  • हिमाचल प्रदेश
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > Adani Defence Manufacturing Plant : शिवपुरी में बनेगी अत्याधुनिक मिसाइलें, सीएम डॉ. मोहन यादव ने 2500 करोड़ की अडाणी डिफेंस यूनिट का किया शिलान्यास
मध्य प्रदेश

Adani Defence Manufacturing Plant : शिवपुरी में बनेगी अत्याधुनिक मिसाइलें, सीएम डॉ. मोहन यादव ने 2500 करोड़ की अडाणी डिफेंस यूनिट का किया शिलान्यास

Abhishek Singh
Last updated: July 5, 2026 8:13 pm
By Abhishek Singh
Share
6 Min Read
Adani Defence Manufacturing Plant
Adani Defence Manufacturing Plant
SHARE

Adani Defence Manufacturing Plant : मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन, रक्षा क्षेत्र में बढ़ा बड़ा कदम

Adani Defence Manufacturing Plant : मध्यप्रदेश के लिए 5 जुलाई का दिन ऐतिहासिक बन गया। अब प्रदेश देश की रक्षा क्षमता को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवपुरी जिले में 2,500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, अदाणी समूह के करण अदाणी और जीत अदाणी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने 211 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया तथा हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित किए।

Contents
Adani Defence Manufacturing Plant : मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन, रक्षा क्षेत्र में बढ़ा बड़ा कदमAdani Defence Manufacturing Plant : शिवपुरी में बनेगी आधुनिक मिसाइलें, बढ़ेगी भारत की रक्षा क्षमताAdani Defence Manufacturing Plant : 2500 करोड़ के निवेश से 5 हजार लोगों को मिलेगा रोजगारAdani Defence Manufacturing Plant : ग्वालियर-चंबल क्षेत्र बनेगा विकास का नया केंद्रAdani Defence Manufacturing Plant : मुख्यमंत्री ने की विकास परियोजनाओं की सौगातAdani Defence Manufacturing Plant : सांदीपनि विद्यालयों को बताया शिक्षा का नया मॉडलAdani Defence Manufacturing Plant : ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- शिवपुरी में लिखा जा रहा नया इतिहासAdani Defence Manufacturing Plant : अडाणी समूह ने जताया मध्यप्रदेश पर भरोसाAdani Defence Manufacturing Plant : रक्षा उत्पादन और रोजगार का बनेगा नया केंद्र

Adani Defence Manufacturing Plant : शिवपुरी में बनेगी आधुनिक मिसाइलें, बढ़ेगी भारत की रक्षा क्षमता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शिवपुरी से शुरू हो रहा यह डिफेंस प्रोजेक्ट देश की सुरक्षा के लिए नया अध्याय साबित होगा। उन्होंने कहा कि यहां निर्मित होने वाली आधुनिक मिसाइलें लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम होंगी और भारत की रक्षा शक्ति को नई मजबूती देंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंबल की धरती हमेशा वीर सैनिकों और देशभक्तों की रही है, जिन्होंने देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Adani Defence Manufacturing Plant : 2500 करोड़ के निवेश से 5 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री ने कहा कि अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से शिवपुरी और आसपास के क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इस परियोजना से लगभग 5 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावना है। इससे स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार मिलेगा और औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी।

Adani Defence Manufacturing Plant

Adani Defence Manufacturing Plant : ग्वालियर-चंबल क्षेत्र बनेगा विकास का नया केंद्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवपुरी, गुना और ग्वालियर क्षेत्र तेजी से औद्योगिक और आर्थिक विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हाल ही में गुना में सीमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन हुआ और अब शिवपुरी में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की स्थापना से पूरा क्षेत्र निवेश और उद्योग का नया केंद्र बन जाएगा। साथ ही माधव नेशनल पार्क पर्यटन के क्षेत्र में भी नई पहचान बना रहा है।

Adani Defence Manufacturing Plant : मुख्यमंत्री ने की विकास परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवपुरी के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने शिवपुरी को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए 120 करोड़ रुपये की लागत से 14 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क बनाने की घोषणा की। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजी यूनिट, खोड़ में नया शासकीय कॉलेज, शिवपुरी में नई तहसील सुभाषपुरा, पिछोर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खनियाधाना में कृषि उपज मंडी, ग्राम खतौरा में सांदीपनि विद्यालय और 200 बिस्तरों वाले मातृ-शिशु अस्पताल की स्थापना की भी घोषणा की।

Adani Defence Manufacturing Plant : सांदीपनि विद्यालयों को बताया शिक्षा का नया मॉडल

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में भी लगातार सुधार कर रही है। उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह है कि लोग निजी स्कूल छोड़कर सांदीपनि विद्यालयों में अपने बच्चों का प्रवेश करा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को हर बच्चे तक पहुंचाना है।

Adani Defence Manufacturing Plant : ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- शिवपुरी में लिखा जा रहा नया इतिहास

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भगवान शिव की नगरी शिवपुरी में राष्ट्र निर्माण का नया अध्याय शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और शिवपुरी अब रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में देश का नया सितारा बनकर उभरेगा।उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की निवेश प्रोत्साहन नीति की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में निवेशकों का विश्वास लगातार बढ़ा है।

Adani Defence Manufacturing Plant : अडाणी समूह ने जताया मध्यप्रदेश पर भरोसा

अदाणी समूह के युवा नेतृत्व जीत अदाणी ने कहा कि शिवपुरी में बनने वाला यह प्लांट केवल एक औद्योगिक परियोजना नहीं बल्कि मध्यप्रदेश के भविष्य में किया गया बड़ा निवेश है। उन्होंने कहा कि यहां मिशन-रेडी मिसाइलों का निर्माण होगा और यह परियोजना प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के साथ-साथ भारत को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में और अधिक आत्मनिर्भर बनाएगी।

Adani Defence Manufacturing Plant : रक्षा उत्पादन और रोजगार का बनेगा नया केंद्र

शिवपुरी में बनने वाला अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट न केवल मध्यप्रदेश की औद्योगिक तस्वीर बदलेगा, बल्कि रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में भी प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाएगा। रोजगार, निवेश, आधारभूत ढांचे के विकास और आधुनिक रक्षा तकनीक के साथ यह परियोजना शिवपुरी को देश के प्रमुख डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

read more : Tourism Sakhis Model : ‘टूरिज्म सखियों’ ने बढ़ाया मान,’टूरिज्म सखियों’ ने बदली पर्यटन की तस्वीर

TAGGED:Adani Defence Manufacturing PlantchattisgarhHindi NewsMPMP NewsnewsTODAY NEWSuttar pradesh
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Abhishek Singh
Follow:
नमस्ते, मैं अभिषेक सिंह । मैंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय,भोपाल से डिजिटल जर्नलिज्म में परास्नातक (एमए) कर रहा हूँ।मेरे लिए पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ मैं स्वदेश न्यूज़ में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ, जहाँ मैं खबरों की गहराई को समझने, प्रभावशाली हेडलाइन्स तैयार करने और डिजिटल कंटेंट को सटीक व आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने पर काम करता हूँ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मध्य प्रदेश

Women Cooperative Society : मध्यप्रदेश में महिलाओं की सहकारी सोसायटी बनाने की होगी शुरुआत, मंत्री विश्वास सारंग ने किया बड़ा ऐलान

By Abhishek Singh
Pin Postअग्निपथ

Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case : रोज हो रहे चढ़ावा चोरी पर सनसनीखेज खुलासे,राम भक्तों की आस्था पर लगी चोट के भरेंगे घाव?

By Abhishek Singh
Goraghat Datia Policemen Beat Municipality Worker
मध्य प्रदेश

Goraghat Datia Policemen Beat Municipality Worker: ग्वालियर के डबरा में खाकी पर लगा दाग: पुलिसकर्मियों की कथित पिटाई से नपा कर्मी की मौत; परिजनों ने घेरा थाना, हत्या के केस की मांग

By Yoganand Shrivastava
Adani Defense Missile Complex Shivpuri MP
दिल्ली

Adani Defense Missile Complex Shivpuri MP: आत्मनिर्भर भारत को बड़ी रफ्तार: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बनेगा दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा प्राइवेट मिसाइल कॉम्प्लेक्स; अडाणी ग्रुप करेगा ₹2,500 करोड़ का निवेश

By Yoganand Shrivastava

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?