Donald Trump on Khamenei Funeral : खामेनेई के जनाजे पर ट्रंप की तीखी टिप्पणी
Donald Trump on Khamenei Funeral : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया कि अंतिम संस्कार के दौरान ईरान का पूरा शीर्ष नेतृत्व एक ही जगह मौजूद था और यदि अमेरिका चाहता तो “एक शॉट” में सभी को निशाना बना सकता था। हालांकि उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं किया गया, क्योंकि भविष्य में बातचीत के लिए नेतृत्व का बचा रहना जरूरी है।

Donald Trump on Khamenei Funeral : ‘एक शॉट में सब खत्म हो सकते थे’, ट्रंप का दावा
एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि खामेनेई के जनाजे में ईरान के सभी प्रमुख नेता मौजूद थे। उनके मुताबिक, अमेरिका के पास सैन्य कार्रवाई का अवसर था, लेकिन उसे जानबूझकर नहीं अपनाया गया।ट्रंप ने यह भी दावा किया कि दोनों पक्षों ने खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम पूरे होने तक बातचीत और सैन्य कार्रवाई से अस्थायी विराम लेने पर सहमति बनाई है। उनके अनुसार, इस दौरान किसी भी पक्ष की ओर से हमला नहीं किया जाएगा।
Donald Trump on Khamenei Funeral : रोते हुए ईरानियों को देख बोले- ‘शायद ये नकली आंसू हैं’
अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी और कई वरिष्ठ नेताओं के भावुक होने पर भी ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता था कि ईरान के लोग खामेनेई से नफरत करते थे, लेकिन जनाजे में उमड़ी भीड़ देखकर उन्हें हैरानी हुई।ट्रंप ने तंज कसते हुए कहा, “शायद ये नकली आंसू हैं।” उनका यह बयान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।
Donald Trump on Khamenei Funeral : चार महीने बाद हो रहा है अंतिम संस्कार
ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का निधन 28 फरवरी 2026 को हुआ था। उस समय क्षेत्र में युद्ध जैसी परिस्थितियों और सुरक्षा कारणों के चलते उनका अंतिम संस्कार तत्काल नहीं हो सका। इस्लामी परंपरा के अनुसार आमतौर पर 24 घंटे के भीतर दफन किया जाता है, लेकिन इस मामले में विशेष परिस्थितियों के कारण अंतिम संस्कार कई महीने बाद आयोजित किया जा रहा है।
Donald Trump on Khamenei Funeral : अंतिम संस्कार का कार्यक्रम
ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए कई चरणों में कार्यक्रम तय किए हैं।
4 जुलाई : अंतिम संस्कार की मुख्य रस्में और सार्वजनिक श्रद्धांजलि।
7 जुलाई : पवित्र शहर कोम में धार्मिक कार्यक्रम।
9 जुलाई : खामेनेई के गृहनगर मशहद में सुपुर्द-ए-खाक की प्रक्रिया।
Donald Trump on Khamenei Funeral : बयानों से बढ़ सकती है कूटनीतिक हलचल
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब पश्चिम एशिया में तनाव अभी भी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। उनके दावों और टिप्पणियों पर ईरान की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के बयान दोनों देशों के बीच चल रही कूटनीतिक संभावनाओं और क्षेत्रीय माहौल को प्रभावित कर सकते हैं।

