Jaipur Metro : जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के विकास को नई गति देते हुए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। पचपदरा से एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी को राष्ट्र को समर्पित करने के साथ ही उन्होंने जयपुर मेट्रो फेज-2 के निर्माण कार्य की वर्चुअल आधारशिला भी रखी। इस अवसर पर प्रदेशभर में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।

Jaipur Metro : जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का हुआ शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना की आधारशिला रखी। इस परियोजना के पूरा होने के बाद राजधानी जयपुर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और अधिक आधुनिक, तेज और सुविधाजनक होगी। इससे शहर में यातायात का दबाव कम होने के साथ लाखों यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
Jaipur Metro : एसएमएस इंडोर स्टेडियम में हुआ लाइव प्रसारण
जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) इंडोर स्टेडियम में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए और प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। कार्यक्रम के दौरान विकास परियोजनाओं को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला।
Jaipur Metro : वसुंधरा राजे ने युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
कार्यक्रम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद रहीं। उन्होंने विभिन्न विभागों में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जो विकास कार्य शुरू करते हैं, उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा भी करते हैं।
Jaipur Metro : राजस्थान को मिली कई विकास परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री ने पचपदरा स्थित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी को राष्ट्र को समर्पित किया। इससे पहले उन्होंने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन भी किया। इन परियोजनाओं से राज्य में औद्योगिक विकास, रोजगार और आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
Jaipur Metro : विकास और रोजगार को मिलेगा नया बल
राजस्थान में शुरू की गई इन परियोजनाओं से परिवहन, ऊर्जा और औद्योगिक क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी। जयपुर मेट्रो फेज-2 से जहां शहरी परिवहन व्यवस्था बेहतर होगी, वहीं रिफाइनरी और एयरपोर्ट जैसी परियोजनाएं निवेश, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेंगी।
read more : NDA Mission 360 : सपा,DMK,NCP पर नजर, रणनीति कितनी सफल ?UCC, महिला आरक्षण और परिसीमन का गणित, कितना सटीक ?

