By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swadesh NewsSwadesh NewsSwadesh News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Search News

Archives

  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • April 2023
  • February 2023
  • December 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • December 2020
  • November 2020
  • September 2020
  • August 2020
  • July 2020

Categories

  • Blog
  • One Line Breaking News
  • Pin Post
  • अग्निपथ
  • अरुणाचल प्रदेश
  • असम
  • आंध्र प्रदेश
  • उड़ीसा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कर्नाटक
  • केरल
  • खेल
  • गुजरात
  • गोवा
  • चंडीगढ़
  • छत्तीसगढ
  • जम्मू कश्मीर
  • झारखंड
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • त्रिपुरा
  • दिल्ली
  • देश- विदेश
  • धर्म-संस्कृति
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • बिहार चुनाव 2025
  • मणिपुर
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यकाल
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मिजोरम
  • मेघालय
  • राजस्थान
  • राज्य
  • लद्दाख़
  • वीडियो
  • व्यापार – रोज़गार
  • सिक्किम
  • स्वदेश एजेंडा
  • स्वदेश शॉर्ट्स
  • स्वदेश स्पेशल
  • हरियाणा
  • हास्य-हथौड़ा
  • हिमाचल प्रदेश
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Swadesh NewsSwadesh News
Search News
  • Home
  • Web Story
  • देश- विदेश
  • राज्य
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • बिहार
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • हास्य-हथौड़ा
  • स्वदेश स्पेशल
  • वीडियो
  • खेल
  • व्यापार – रोज़गार
Follow US
Swadesh News > राज्य > मध्य प्रदेश > MP Dhan Mahotsav 2026 : धान उत्पादक किसानों को मिला प्रोत्साहन, अब धान किसानों को भी भावांतर का सहारा
मध्य प्रदेशमध्यकाल

MP Dhan Mahotsav 2026 : धान उत्पादक किसानों को मिला प्रोत्साहन, अब धान किसानों को भी भावांतर का सहारा

Pramod Shrivastav Editorial Head
Last updated: July 2, 2026 4:05 pm
By Pramod Shrivastav Editorial Head
Share
5 Min Read
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिवनी में धान महोत्सव के दौरान किसानों और महिलाओं के साथ खेत में धान की रोपाई करते हुए।
सिवनी के धान महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धान किसानों को भावांतर योजना का लाभ देने की घोषणा की और किसानों के साथ खेत में धान की रोपाई की।
SHARE

MP Dhan Mahotsav 2026 : किसान कल्याण वर्ष में उपहार, धान महोत्सव में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा

Pramod Shrivastav Editorial Head

MP Dhan Mahotsav 2026 : मध्यप्रदेश के धान उत्पादक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने सोयाबीन के बाद अब धान की फसल को भी भावांतर योजना के दायरे में लाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी में आयोजित राज्य स्तरीय धान महोत्सव के दौरान यह घोषणा करते हुए कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोयाबीन उत्पादक किसानों को भी भावांतर योजना के माध्यम से लाभ दिया अब राज्य सरकार धान उत्पादक किसानों को एमएसपी और बाजार मूल्य के अंतर का भुगतान करेगी।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार खेत से लेकर बाजार तक हर क्षेत्र में मूल्य संवर्धन पर काम कर रही है।सरकार का कहना है कि किसानों को बाजार में कम कीमत मिलने की स्थिति में अंतर की राशि सरकार देगी, ताकि उन्हें उनकी मेहनत का पूरा दाम मिल सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में धान उत्पादक किसानों को निरंतर प्रोत्साहन दिया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाता का सम्मान, कृषि का उत्थान यही हमारी सरकार की पहचान है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोदो-कुटकी को ‘श्रीअन्न’ के रूप में वैश्विक पहचान दिलाकर उसका सम्मान बढ़ाया है।विगत वर्ष हमने 3 हजार हेक्टेयर कोदो-कुटकी की खरीदी की, जिसे अब और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। दरअसल कृषि कल्याण वर्ष-2026 के तहत मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देने की दिशा में ये एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

Contents
MP Dhan Mahotsav 2026 : किसान कल्याण वर्ष में उपहार, धान महोत्सव में मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाMP Dhan Mahotsav 2026 : किसानों के साथ रोपी धान की फसलMP Dhan Mahotsav 2026 : धान किसानों को बड़ी सौगात
MP Dhan Mahotsav 2026

MP Dhan Mahotsav 2026 : किसानों के साथ रोपी धान की फसल

इस दौरान खास बात ये रही ही किसान के खेत में धान रोपकर धान महोत्सव का शुभारंभ किया। सीएम ने सिर पर गमछा बांधा और खेत पर धान की रोपाई करने लगे। उन्होंने महिलाओं के साथ खेत में धान की रोपाई की। सीएम का अंदाज देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए और उनकी सादगी की तारीफ करने लगे। मुख्यमंत्री खेत में उतरे, धान बोया, हाथ में रोटी लेकर खाना खाया और किसानों से संवाद किया। लोग उनसे बातचीत करके उत्साहित नजर आए। इस दौरान एक महिला ने सीएम के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया। मिट्टी और पानी से भरे खेत में मुख्यमंत्री ने महिलाओं के साथ धान रोपाई के पारंपरिक गीत “चंदन राजा को परहा गढ़ से, रानी सरुपा सकारी उठ से” गाकर पूरा वातावरण भक्तिमय और संगीतमय बना दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा धान रोपने से किसान और ग्रामीण खास तौर पर महिलाएं खासी उत्साहित नजर आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे क्षेत्र में मुख्य रूप से सोयाबीन की खेती होती है। धान रोपने का यह मेरा पहला अनुभव है, इस अनुभव ने मुझे प्रसन्नता मिली है।

MP Dhan Mahotsav 2026 : धान किसानों को बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी में आयोजित धान महोत्सव के दौरान धान उत्पादक किसानों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब मध्यप्रदेश सरकार धान किसानों को भी भावांतर योजना का लाभ देगी। इस योजना के तहत बाजार भाव और निर्धारित मूल्य के बीच के अंतर की भरपाई सरकार करेगी, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके और उनकी आय में वृद्धि हो। इससे पहले राज्य सरकार सोयाबीन किसानों को भी भावांतर योजना का लाभ दे चुकी है। वहीं श्रीअन्न उत्पादक किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ बोनस भी दिया जा रहा है। प्रदेश में पहली बार शासकीय स्तर पर कोदो-कुटकी की खरीद के लिए अभियान शुरू किया गया है। सोयाबीन के बाद अब धान किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिलाओं के साथ खेत में धान की रोपाई की और किसानों से संवाद कर उनका उत्साह भी बढ़ाया।

read more : Raja Raghuvanshi Murder Case: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, आरोपी सोनम की जमानत के खिलाफ मेघालय सरकार की अपील, कल होगी विशेष सुनवाई

TAGGED:Agriculture NewsAgriculture Policybhavantar yojanaCrop SupportDhan FarmersDhan ProcurementFarmer IncomeFarmer WelfareKisan News IndiaKisan SammanKodo KutkiMadhya Pradesh NewsMillets Bonusmohan yadavMP AgricultureMP Dhan MahotsavMSP SchemePaddy FarmersSeoni NewsShri Anna
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Your opinion
Love0
Sad0
Happy0
Shy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
By Pramod Shrivastav Editorial Head
Follow:
प्रमोद कुमार श्रीवास्तव मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल हैं। वह पिछले लगभग 20 वर्षों से पत्रकारिता और मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।प्रमुख परिचय एवं करियर (Career Highlights) शैक्षणिक पृष्ठभूमि: उन्होंने अन्य विषयों में अध्यन के साथ ही पत्रकारिता क्षेत्र में डॉ. सर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से परास्नातक में अपनी व्यावसायिक शिक्षा पूरी की है। पत्रकारिता में अनुभव: ये ईटीवी, बंसल न्यूज, भारत समाचार, एक्सप्रेस मीडिया सर्विस, आईएनडी-24 जैसे न्यूज चैनलों के साथ ही प्रिंट मीडिया में लंबा अनुभव रहा है। वर्तमान/हालिया जुड़ाव: ये वर्तमान में प्रमुख समाचार चैनल व मीडिया नेटवर्क 'स्वदेश न्यूज' (Swadesh News) से जुड़े हैं, जहाँ वे विभिन्न डिबेट शो और चर्चाओं का समन्वय करते हैं। विशेषज्ञता: उन्हें मुख्य रूप से एक कुशल मीडिया हैंडलर, प्रोग्राम प्रड्यूसर और राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों पर पैनी नजर रखने वाले पत्रकार के रूप में जाना जाता है।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक मुकाबला
Pin Postअग्निपथमध्य प्रदेश

Datia By Election 2026 : उपचुनाव की घोषणा, दलों में बढ़ी सरगर्मियां, सत्तापक्ष-विपक्ष की नाक और साख का सवाल ?

By Vijay Nandan डिजिटल एडिटर
Bhind Gram Panchayat Financial Fraud
मध्य प्रदेश

Bhind Gram Panchayat Financial Fraud: अटेर की सिमराव पंचायत में भ्रष्टाचार का ‘आदर्श’ खेल: सरपंच-सचिव ने विकास कार्यों के नाम पर की लाखों की हेराफेरी, परिजनों के खातों में भेजी सरकारी राशि

By Yoganand Shrivastava
Bhind Agriculture Department Controversy
मध्य प्रदेश

Bhind Agriculture Department Controversy: भिंड में प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल: वरिष्ठ कृषि अधिकारी का छलका दर्द, कनिष्ठ के अधीन प्रताड़ना से आहत होकर बोले– “इससे बेहतर मौत को गले लगा लूं”

By Yoganand Shrivastava
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के एक वर्ष के कार्यकाल पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए।
मध्य प्रदेश

Hemant Khandelwal BJP : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले, संगठन को मिली मजबूती

By Rajkumar Sisodiya

स्वदेश न्यूज़ भारत का एक राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाला सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल है, जिसका स्वमितत्व भुवनेश्वरी मल्टिमीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पास है।

स्वदेश न्यूज़, अभिव्यक्ति और पत्रकारिता की स्वतंत्रता (freedom of speech) (freedom of the press) पर भरोसा रखता है, जो लोगों की आवाज बनकर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रुप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Menu
  • About Us
  • Contact US
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

Quick Link

  • खेल
  • स्वदेश स्पेशल
  • राज्य
  • देश- विदेश
  • बिहार चुनाव 2025
  • धर्म-संस्कृति
  • मनोरंजन
  • व्यापार – रोज़गार

Swadesh News. 59, Link Road No. 3, Panchsheel Nagar, Bhopal, Madhya Pradesh- 462016 Hours: Open 24 hours Phone: +91 0755- 2929533

© Copyright by SWADESH NEWS 2026

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?