MP Top 10 : 1 दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस में लगी भीषण आग, 8 श्रद्धालुओं की मौत
MP Top 10 : राजस्थान के दौसा जिले में हरिद्वार से इंदौर जा रही श्रद्धालुओं की बस ट्रक से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गई। हादसे में आठ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए।

2 सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति बनी चिंता
इंदौर के कई सरकारी स्कूलों में बारिश के चलते छतें टपक रही हैं, कक्षाओं में पानी भर गया है और कीचड़ से रास्ते अवरुद्ध हैं। इससे छात्रों की पढ़ाई और सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रही हैं।
3 कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर की उपेक्षा पर जताई नाराजगी
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर इंदौर के विकास कार्यों में देरी, एयरपोर्ट विस्तार और मास्टर प्लान को लेकर चिंता जताई।
4 सिवनी को मिलेगी 494 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात
मुख्यमंत्री मोहन यादव राज्य स्तरीय धान महोत्सव में शामिल होकर 629 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। साथ ही किसानों के खातों में प्रोत्साहन राशि भी जारी करेंगे।
5 विधानसभा मानसून सत्र से पहले 1336 मामले लंबित
20 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र से पहले 54 विभागों में विधानसभा से जुड़े 1336 मामले लंबित हैं। संसदीय कार्य विभाग ने सभी विभागों को शीघ्र जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
6 मध्यप्रदेश की 12 फसलों को मिला GI टैग
कुंभराज का धनिया, बरमान घाट का बैंगन और खरगोन की लाल मिर्च सहित 12 कृषि उत्पादों को GI टैग मिला है। इससे किसानों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेहतर पहचान और लाभ मिलने की उम्मीद है।
7 देवास में नाले में गिरीं दो बालिकाएं, लोगों ने बचाई जान
तेज बारिश के दौरान पानी से भरे नाले में स्कूटर सहित दो बालिकाएं गिर गईं। स्थानीय लोगों की तत्परता से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
8 हेमंत खंडेलवाल का कांग्रेस पर हमला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस पर गुटबाजी और नेतृत्व संकट का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष जनता के मुद्दों से भटक चुका है।
9 जुलाई की शुरुआत भारी बारिश के साथ
मौसम विभाग ने प्रदेश के सात जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून के पूरे मध्यप्रदेश में सक्रिय होने की संभावना है।
10 बाबा महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान कमल और मोगरे के पुष्पों से बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने दिव्य दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
read more : Chanakya Niti : जलनखोर रिश्तेदारों की ऐसे होगी बोलती बंद! बिना लड़ाई इन तरीकों से करें चुप

