Samay Raina Controversy : पुराना वीडियो फिर वायरल, समय रैना पर उठे सवाल
Samay Raina Controversy : कॉमेडियन समय रैना ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ के साथ वापसी की है, लेकिन शो की शुरुआत के साथ ही एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में समय रैना द्वारा की गई एक टिप्पणी को लेकर नए सिरे से विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इसे असंवेदनशील और महिलाओं के प्रति अपमानजनक बता रहे हैं।

Chanakya Niti : किसी के बुलाने पर भी न जाएं इन 4 जगहों पर, वरना गंवा बैठेंगे मान-सम्मान
Samay Raina Controversy : क्या है पूरा मामला?
वायरल क्लिप ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के पहले सीजन की बताई जा रही है। वीडियो में शो के दौरान दर्शकों में बैठी एक लड़की अचानक जाने लगती है। उसके साथ मौजूद युवक बताता है कि लड़की के पिता को हार्ट अटैक आया है। इस पर समय रैना पहले युवक से सवाल करते हैं कि वह इतना शांत क्यों है और फिर एक विवादित टिप्पणी कर देते हैं। यही टिप्पणी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और इसकी आलोचना की जा रही है।
Samay Raina Controversy : सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा
वीडियो सामने आने के बाद एक्स (पूर्व ट्विटर) समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई यूजर्स ने नाराजगी जताई। आलोचकों का कहना है कि किसी के पारिवारिक संकट पर इस तरह का मजाक करना अनुचित है। कुछ यूजर्स ने इसे महिलाओं के प्रति असम्मानजनक सोच से जोड़ते हुए कहा कि कॉमेडी के नाम पर ऐसी टिप्पणियां स्वीकार नहीं की जानी चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि कॉमेडी और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बीच संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का संतुलन जरूरी है।
OG Universe : ‘OG यूनिवर्स’ की आधिकारिक घोषणा के साथ ‘गम्भीरा’ साम्राज्य के ग्लोबल प्रसार का शंखनाद

Samay Raina Controversy : क्या है ₹370 बिरयानी विवाद?
हाल ही में एक अन्य स्टैंडअप शो का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक ने डेट पर ₹370 खर्च करने के बदले ‘रिटर्न’ मिलने जैसी टिप्पणी की थी। इस बयान की व्यापक आलोचना हुई थी। बाद में युवक ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स भी डिलीट कर दिए। वहीं संबंधित कॉमेडियन ने भी उस सोच से खुद को अलग बताते हुए खेद व्यक्त किया था। अब सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स समय रैना के पुराने वीडियो की तुलना उसी विवाद से कर रहे हैं।
Samay Raina Controversy : कॉमेडी और संवेदनशीलता पर फिर छिड़ी बहस
इस पूरे विवाद के बाद एक बार फिर यह बहस तेज हो गई है कि स्टैंडअप कॉमेडी में अभिव्यक्ति की आजादी की सीमा क्या होनी चाहिए। एक पक्ष का मानना है कि मंच पर कही गई हर बात को कॉमेडी के संदर्भ में देखा जाना चाहिए, जबकि दूसरा पक्ष कहता है कि हास्य के नाम पर किसी व्यक्ति, महिला या संवेदनशील परिस्थिति का अपमान उचित नहीं माना जा सकता।

