MP Top 10 : 1 सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान
MP Top 10 : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हॉकी खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि बढ़ाने की घोषणा की। गोल्ड मेडल जीतने वालों को 3 लाख रुपये और ब्रॉन्ज विजेताओं को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे।

Panchang : 27 जून का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और पूजा का महत्व
2 लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान
भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान करते हुए कहा कि उनके संघर्ष की बदौलत भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश बना है।
3 यूसीसी ड्राफ्ट पर तेजी
मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) का प्रारूप लगभग तैयार है। सरकार मानसून सत्र में विधेयक लाने की तैयारी में है।
4 देवास में बड़ा हादसा
देवास जिले में सामूहिक भोज के दौरान एक मकान का हिस्सा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए।
5 इंदौर में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
इंदौर नगर निगम की एमआईसी को हाईकोर्ट से झटका लगा। मुहर्रम मेले की अनुमति वापस लेने का आदेश निरस्त कर दोबारा अनुमति देने के निर्देश दिए गए।
6 भोपाल HIV केस में नया खुलासा
राजधानी भोपाल के चर्चित HIV संक्रमण मामले में आरोपी से पूछताछ जारी है। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस संयुक्त जांच कर रहे हैं।
7 साइबर सुरक्षा पर सरकार का फोकस
प्रदेश सरकार ने साइबर अपराध रोकने के लिए जनजागरूकता अभियान तेज करने और डिजिटल सुरक्षा को जन आंदोलन बनाने पर जोर दिया है।
8 मौसम का बदला मिजाज
मध्य प्रदेश के कई जिलों में मानसूनी गतिविधियां तेज होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने कई क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है।
9 बीयू का नाम बदलने का मामला फिलहाल टला
भोपाल की बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम बदलने का प्रस्ताव फिलहाल आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। सरकार ने इस विषय पर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है।
10 भाजपा संगठन में जल्द बदलाव
प्रदेश भाजपा में नई टीम के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। संगठन में नए और अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।
read more : Chanakya Niti : बच्चों की परवरिश का सबसे सटीक फॉर्मूला, जानिए किस उम्र तक करें लाड-प्यार और कब बनें दोस्त

