Passport Citizenship Proof India : लेकिन भारतीय नागरिकता का अंतिम प्रमाण नहीं माना जाता, पुलिस की कड़ी जांच के बाद जारी किया जाता है भारत में पासपोर्ट
Passport Citizenship Proof India : विदेश मंत्रालय ने 14वें पासपोर्ट सेवा दिवस पर एक ब्रीफिंग के दौरान साफ किया कि भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं है…विदेश मंत्रालय ने कहा कि ये मुख्य रूप से एक यात्रा दस्तावेज है…इसका प्राथमिक मकसद नागरिकों को अंतर्राष्ट्रीय यात्रा करने की अनुमति देना और विदेशों में उनकी पहचान और राष्ट्रीयता को स्थापित करना है.. हालांकि यह विदेश में आपकी पहचान बताता है, लेकिन यह अपने आप में नागरिकता का निर्णायक प्रमाण नहीं है….खुद केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने विदेश मंत्रालय का समर्थन किया है…उन्होंने कहा कि ये बयान एक प्रक्रिया को बताता है..और पासपोर्ट किसी की नागरिकता का पुख्ता प्रमाण नहीं है…

Passport Citizenship Proof India : मंत्रालय ने अपने बयान में पासपोर्ट अधिनियम, 1967 की धारा 20 का हवाला दिया है..जिसके तहत केंद्र सरकार अगर जरूरी समझे तो सार्वजनिक हित में किसी गैर-नागरिक को भी पासपोर्ट या यात्रा दस्तावेज जारी कर सकती है..इसी कानूनी स्थिति की वजह से एक पासपोर्ट भारतीय नागरिकता का पूर्ण या अचूक प्रमाण नहीं माना जा सकता…विदेश मंत्रालय ने कहा कि कानूनी रूप से भारतीय नागरिकता का निर्धारण नागरिकता अधिनियम, 1955 के तहत होता है, जबकि पासपोर्ट शुरुआत से ही पासपोर्ट अधिनियम के तहत आते हैं….इसको लेकर कानून के जानकारों का क्या कहना है आइए आपको सुनाते हैं
Passport Citizenship Proof India : नागरिकता का मामला उठा हो और उस पर सियासत ना हो ऐसा तो नहीं हो सकता है…कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत और शिवसेना UBT ने सरकार के इस रुख पर सवाल उठाए हैं…उन्होंने कहा कि अगर पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं है, तो पासपोर्ट जारी करने से पहले होने वाली पुलिस वेरिफिकेशन और दस्तावेजों की जांच का क्या महत्व है…जेएमएम ने सवाल पूछा है कि SIR में सबसे पहले स्वीकार किए जाने वाले दस्तावेजों में पासपोर्ट शामिल है..अगर पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं है तो SIR में उसे स्वीकार क्यों किया गया है..जबकि गीतकार जावेद अख्तर ने एक्स पर इसे बेतुका बताया और पूछा कि प्रशासन असली और नकली नागरिकों में फर्क कैसे करता है ? वहीं AIMIM असदुद्दीन ओवैसी समेत कई सियासी दलों ने भी विदेश मंत्रालय के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है….
Passport Citizenship Proof India : अब सवाल है कि भारतीय नागरिकता कैसे साबित की जा सकती है ? अदालतें भी कई मामलों में कह चुकी हैं कि पासपोर्ट, आधार या वोटर आईडी जैसे दस्तावेज अपने-आप में नागरिकता का अंतिम प्रमाण नहीं माने जा सकते..भारतीय नागरिकता को मुख्य रूप से नागरिकता अधिनियम, 1955 के तहत जन्म, वंश, पंजीकरण या प्राकृतिककरण के वैधानिक दस्तावेजों से साबित किया जा सकता है…
Passport Citizenship Proof India : विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने साफ-साफ बता दिया कि किसी को इस बात का भ्रम नहीं होना चाहिए कि उसके पास पासपोर्ट है तो वो भारतीय नागरिक है…हालांकि ये भी एक हकीकत है कि भारत सरकार सिर्फ और सिर्फ भारतीय नागरिकों को ही पासपोर्ट जारी करती है..लेकिन असल सच्चाई यह है कि भारत में ऐसा कोई भी एक यूनिवर्सल या एकल दस्तावेज नहीं है, जो हर नागरिक के लिए नागरिकता का अंतिम प्रमाण हो…नागरिकता पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करती है कि आपने इसे कैसे हासिल किया है और आपका जन्म कब-कहां हुआ है.
READ MORE : Defamation Case : राहुल गांधी ने जताया खेद, कार्तिकेय चौहान मानहानि मामला हुआ समाप्त

