CG TOP 10 : 1 कुत्ते काटने से परेशान युवक ने फांसी लगा ली
कोरबा : कोरबा जिले के चैतमा क्षेत्र में ससुराल में रह रहे एक युवक ने नाले के ऊपर से गुजरी पाइप के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

2 रायगढ़ : स्टील प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट, 4 श्रमिक घायल
छत्तीसगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र रायगढ़ से एक बड़ी दुर्घटना सामने आई है, जहाँ पूंजीपथरा थाना इलाके में स्थित ‘रायगढ़ इस्पात प्लांट’ में अचानक फर्नेस फटने से जोरदार धमाका हो गया. इस हादसे की चपेट में आने के कारण वहाँ ड्यूटी पर तैनात 4 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए. घटना के तुरंत बाद कारखाने में हड़कंप मच गया, जिसके बाद आनन-फानन में प्रबंधन और पुलिस को मामले की इत्तिला दी गई.
3 बेटे ने ही ली पिता की जान: दुर्ग में सड़ी-गली हालत में मिला था शव
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही जन्मदाता की बेरहमी से हत्या कर दी. मामला बोरी थाना इलाके के नवागांव का है, जहां पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी बेटे को दबोच लिया है.
4 बलरामपुर : CRPF जवान ने पेड़ से लटककर की खुदकुशी.
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुंदीकला के रहने वाले एक सीआरपीएफ जवान ने गृहकलह से तंग आकर आत्मघाती कदम उठा लिया. जम्मू-कश्मीर में तैनात 35 वर्षीय जवान राजाराम प्रजापति ने बुधवार को अपने घर के बाहर आम के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. आनन-फानन में परिजन उन्हें फंदे से उतारकर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
5 रायगढ़-धरमजयगढ़ मार्ग पर हादसों के बाद भी प्रशासन मौन
Loan Dispute : KCC ऋण विवाद पर किसानों का आंदोलन स्थगित, प्रशासन ने 23 जून तक समाधान का दिया भरोसा
रायगढ़ और धरमजयगढ़ को आपस में जोड़ने वाली 56 किलोमीटर लंबी सड़क इन दिनों राहगीरों के लिए काल साबित हो रही है. इस मार्ग पर स्थित चिरईपानी पुल की जर्जर हालत के कारण मंगलवार सुबह एक बार फिर एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें ग्राम पाकुट (लैलूंगा) के रहने वाले 35 वर्षीय युवक जयप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई.
6 कोरबा : हाथी ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को मार डाला
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत आने वाले केंदई वन परिक्षेत्र में बुधवार सुबह एक दंतैल हाथी ने महुआ बीनने जंगल गई 70 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे इलाके के ग्रामीणों में भारी दहशत और आक्रोश का माहौल है.
7 अवैध रेत खनन के खिलाफ सख्त फैसला, समझौता राशि 25 हजार हुए, जब्त वाहन को पाने लिए 3 लाख तक जमा करना होगा
छत्तीसगढ़ में अब अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण करने वालों के खिलाफ पहले से कहीं अधिक सख्त कार्रवाई होगी। राज्य सरकार ने गौण खनिज नियमों में व्यापक संशोधन किया है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद नए नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का उद्देश्य अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाना, राजस्व बढ़ाना और खनिज संसाधनों का वैज्ञानिक एवं पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित करना है।
8 उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में बाघिन की दस्तक, सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद, कैमरे में कैद हुई बेखोफ तस्वीर
छत्तीसगढ़ के उदंती- सीतानदी टाइगर रिजर्व से एक अच्छी खबर सामने आई है। हाल में टाइगर रिजर्व के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए ट्रैप कैमरा में एक बाघिन की तस्वीरें और वीडियो कैद हुआ है। बाघिन प्राकृतिक रूप से विचरण करते हुए इस क्षेत्र तक पहुंची है और अब इसे अपना स्थायी आशियाना बनाने की ओर बढ़ रही है।
9 बाल सुधार गृह से फरार हुए 11 बच्चे, हत्या और रेप का है आरोप, भारी बारिश में पावर कट का उठाया फायदा
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में मंगलवार को भारी बारिश हुई। भारी बारिश के कारण जिले में बिजली व्यवस्था ठप हो गई थी। बिजली कट होने का फायदा उठाकर 11 नाबालिग बच्चे सुधार गृह से भाग गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। कमरे की खिड़की तोड़कर बच्चे अने कमरों से भाग गए। सभी अलग-अलग अपराधों में निगरानी गृह में रह रहे थे।
10 छत्तीसगढ़ को मिल सकती है बड़ी सौगात, अमित शाह से सीएम की मुलाकात, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की मांग
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास, जनकल्याण और विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की स्थापना के लिए अमित शाह से आग्रह किया है। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के साथ छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी थे।
read more : CG TOP 10: राजनीति, शिक्षा, खेल और कानून से जुड़ी अहम अपडेट्स
