Gold Silver Price 24 June 2026 : नई दिल्ली। सोना और चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे कारोबारी दिन भी कमजोरी देखने को मिली। बुधवार को घरेलू वायदा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम शुरुआती कारोबार में तेज गिरावट के साथ खुले। हालांकि बाद में कुछ रिकवरी देखने को मिली, लेकिन बाजार पर दबाव बना रहा।
Gold Silver Price 24 June 2026 : एमसीएक्स पर सोने-चांदी के भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में बुधवार सुबह सोने के अगस्त वायदा अनुबंध में करीब 1,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई और यह 1,44,918 रुपये के आसपास कारोबार करता दिखाई दिया। वहीं जुलाई वायदा चांदी भी कमजोर रही और इसका भाव लगभग 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम टूटकर 2,24,793 रुपये के स्तर पर पहुंच गया।
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले दो कारोबारी सत्रों से जारी बिकवाली का असर आज भी देखने को मिला।
Gold Silver Price 24 June 2026 : प्रमुख शहरों में सोने के ताजा दाम
देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमतें 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई हैं। दिल्ली, लखनऊ और जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,44,480 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि भोपाल, इंदौर और पटना में इसका भाव 1,44,380 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,44,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है, जबकि चेन्नई में इसकी कीमत सबसे अधिक 1,45,640 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।
Gold Silver Price 24 June 2026 : अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव
वैश्विक बाजार में भी सोना और चांदी कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत में करीब 1.75 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी भी लगभग 1.70 प्रतिशत कमजोर रही। इससे घरेलू बाजार की धारणा पर भी असर पड़ा है।
Gold Silver Price 24 June 2026 : क्यों फिसले सोना और चांदी?
विशेषज्ञों के अनुसार डॉलर की मजबूती सोने और चांदी पर दबाव का सबसे बड़ा कारण है। डॉलर इंडेक्स बढ़कर 101 के ऊपर पहुंच गया है, जिससे निवेशकों का रुझान सुरक्षित धातुओं की बजाय अमेरिकी मुद्रा की ओर बढ़ा है।

इसके अलावा पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और वैश्विक सप्लाई चेन पर पड़ रहे असर के चलते महंगाई बढ़ने की आशंका भी बनी हुई है। ऐसे में दुनिया के कई केंद्रीय बैंक ब्याज दरों को ऊंचा बनाए रखने या बढ़ाने की दिशा में विचार कर रहे हैं। ऊंची ब्याज दरों का असर आमतौर पर सोने और चांदी की मांग पर नकारात्मक पड़ता है।
Gold Silver Price 24 June 2026 : खरीदारों के लिए अवसर
लगातार गिरते दामों के बीच बाजार जानकारों का मानना है कि लंबी अवधि के निवेशकों और आभूषण खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है। हालांकि निवेश से पहले बाजार की दिशा और वैश्विक संकेतों पर नजर रखना जरूरी होगा।

