Lucknow Fire Accident : लखनऊ अग्निकांड ने देश को झकझोरा
Lucknow Fire Accident : लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरानिया इलाके में कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक हादसे में कई छात्रों की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।घटना के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की है, वहीं लखनऊ विकास प्राधिकरण ने संबंधित बिल्डिंग को लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Lucknow Fire Accident :सोनू सूद ने जताया गहरा दुख
इस दर्दनाक हादसे पर बॉलीवुड अभिनेता Sonu Sood ने भी दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की अपील की।सोनू सूद ने कहा कि क्लासरूम बच्चों के सपनों को आगे बढ़ाने की जगह होनी चाहिए, न कि उनके सपनों का अंत करने वाली जगह।
Lucknow Fire Accident :पीड़ित परिवारों के लिए व्यक्त की संवेदना
अभिनेता ने हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अपने बच्चों को खोने वाले परिवारों के दर्द को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।उन्होंने कहा कि भविष्य के अधिकारी, कलाकार, नेता और समाज में बदलाव लाने वाले कई सपने इस हादसे में अधूरे रह गए।
Lucknow Fire Accident :सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की अपील
सोनू सूद ने अपने संदेश में इस बात पर जोर दिया कि केवल दुख जताना पर्याप्त नहीं है, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत सुरक्षा व्यवस्था जरूरी हैउन्होंने सुरक्षित इमारतों, बेहतर सुरक्षा मानकों और जिम्मेदारी तय करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
Lucknow Fire Accident :कैसे हुआ लखनऊ अग्निकांड?
जानकारी के अनुसार 22 जून को लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक तीन मंजिला इमारत में आग लग गई थी। देखते ही देखते आग की लपटें ऊपरी मंजिल तक पहुंच गईं।आग से बचने के लिए कई छात्रों ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हुए। प्रशासन द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Lucknow Fire Accident :हादसे ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
लखनऊ अग्निकांड के बाद कोचिंग सेंटरों और व्यावसायिक इमारतों में सुरक्षा मानकों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।ऐसे हादसे यह सवाल खड़ा करते हैं कि भीड़भाड़ वाली इमारतों में आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम हैं या नहीं। अब जांच रिपोर्ट के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह और जिम्मेदार लोगों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
READ MORE : HRTC Bus Strike : हिमाचल प्रदेश में 24 जून की रात से रोडवेज बसों की हड़ताल, यात्रियों की बढ़ सकती है परेशानी

