Indore Ujjain Corridor : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बड़ी सौगात देते हुए इंदौर जिले की सांवेर में इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर परियोजना का भूमिपूजन किया। मेट्रोपोलिटियन सिटी के रूप में करीब 48 किलोमीटर लंबे इस ग्रीनफील्ड कॉरिडोर के निर्माण से इंदौर और उज्जैन के बीच यात्रा समय घटकर लगभग 30 मिनट रह जाएगा।परियोजना की अनुमानित लागत 2935 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। यह कॉरिडोर सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Indore Ujjain Corridor : मध्यप्रदेश के विकास का नया आधार, इंदौर उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर
नई सड़क से महाकाल दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं, यात्रियों और व्यापारिक गतिविधियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही इंदौर और उज्जैन के बीच बेहतर कनेक्टिविटी से क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर को मध्यप्रदेश के विकास और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट से क्षेत्रीय विकास, व्यापार, उद्योग और धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी। इस परियोजना से न केवल दोनों शहरों के बीच यातायात का दबाव कम करेगी, बल्कि इंदौर-उज्जैन क्षेत्र को निवेश, रोजगार और औद्योगिक गतिविधियों के नए अवसर भी प्रदान करेगी।
Read More Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम
Indore Ujjain Corridor : बेहतर कनेक्टिविटी, निवेश-रोजगार के अवसर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर केवल एक सड़क परियोजना नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के आर्थिक, औद्योगिक और धार्मिक विकास का नया आधार बनने जा रहा है। यह परियोजना प्रदेश को बेहतर कनेक्टिविटी, तेज परिवहन और संतुलित क्षेत्रीय विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बढ़त देगी। यह परियोजना विकसित मध्यप्रदेश के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण आधारशिला साबित होगी, जिससे मालवा क्षेत्र की आर्थिक और धार्मिक पहचान को और मजबूती मिलेगी।
• 2935 करोड़ की लागत से इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन।
• मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया भूमिपूजन।
• 48 किमी लंबा ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, इंदौर-उज्जैन की दूरी लगभग 30 मिनट में तय होगी।
• सिंहस्थ-2028 और क्षेत्रीय विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना।
Indore Ujjain Corridor : सड़क परियोजनाओं पर तेजी से हो रहा काम
• इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर की लंबाई लगभग 48.10 किलोमीटर होगी।
• सिंहस्थ,बढ़ते औद्योगिक, धार्मिक यातायात को ध्यान में रखकर किया जा रहा कॉरिडोर विकसित।
• धार्मिक पर्यटन, उद्योग, व्यापार और निवेश को नई गति देगा यह कॉरिडोर।
• उज्जैन महाकाल लोक और इंदौर की औद्योगिक गतिविधियों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी।
• क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा साथ ही, रोजगार और निवेश के नए अवसर भी सृजित होंगे।

