Korba Road Accident: कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कटघोरा से बिलासपुर जा रही शिव ट्रेवल्स की यात्री बस और कोयला लोड ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक समेत करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए।
Korba Road Accident: तकनीकी खराबी के चलते अनियंत्रित हुई शिव ट्रेवल्स की बस, तेंदूपत्ता गोदाम के पास हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिव ट्रेवल्स की यात्री बस कटघोरा से बिलासपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान पाली थाना क्षेत्र के तेंदूपत्ता गोदाम के पास बस में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने चल रहे कोयला लोड ट्रक से जा टकराया।
Korba Road Accident: केबिन में फंसे ड्राइवर को पुलिस और स्थानीय लोगों ने निकाला, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
Korba Road Accident: टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का चालक केबिन में फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में घायल अन्य यात्रियों को भी तत्काल राहत पहुंचाई गई।
सभी घायलों को उपचार के लिए पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार अधिकांश घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Korba Road Accident: पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में बस की तकनीकी खराबी को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है।





