Jharkhand Rajya Sabha Election : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां चरम पर पहुंच गई हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों अपने-अपने विधायकों की बाड़ेबंदी में जुटे हैं, जबकि क्रॉस वोटिंग और राजनीतिक जोड़तोड़ की आशंकाओं ने मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है। जेएमएम अपने दम पर अपने उम्मीदवार को जिताने की स्थिति में है। लेकिन, असली पेंच कांग्रेस के हिस्से वाली दूसरी सीट पर आकर फंस गया है।दरअसल NDA समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी की एंट्री ने मुकाबले को पूरी तरह बदल दिया है।
Jharkhand Rajya Sabha Election : बीजेपी की घेराबंदी, JMM-कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ी
परिमल नथवानी लगातार विधायकों से संपर्क साध रहे हैं, जिससे सत्तारूढ़ INDIA गठबंधन की चिंता बढ़ गई है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन ने भी विधायकों को एकजुट रखने के लिए बैठकों और रणनीतिक मंथन का दौर तेज कर दिया है। डिनर डिप्लोमेसी की चर्चाएं भी तेज हैं। विधानसभा के मौजूदा गणित में INDIA गठबंधन को बढ़त हासिल है, लेकिन एनडीए अतिरिक्त समर्थन जुटाने की कोशिश में लगा हुआ है। ऐसे में निर्दलीय और छोटे दलों के विधायकों की भूमिका निर्णायक साबित हो सकती है।
Jharkhand Rajya Sabha Election : राज्यसभा का रण, निर्दलीय ने बढ़ाई गठबंधन की टेंशन
इधर, कांग्रेस नेताओं के दावों और भाजपा विधायकों के संपर्क में होने के बयानों ने सियासी तापमान और बढ़ा दिया है। कुछ विधायकों की बैठकों से गैरमौजूदगी ने संभावित क्रॉस वोटिंग की अटकलों को भी हवा दी है।ऐसे में ‘क्रॉस वोटिंग’ का खेला होने की पूरी संभावना है। जहां एक ओर झामुमो, कांग्रेस और अन्य सहयोगी मिलकर दोनों सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं, वहीं एनडीए निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी को जिताने के लिए विपक्षी खेमे में सेंधमारी की कोशिश कर रहा है। कुल मिलाकर, झारखंड का राज्यसभा चुनाव अब केवल सीटों की लड़ाई नहीं, बल्कि राजनीतिक प्रतिष्ठा की जंग बन चुका है। अब राज्यसभा के लिये 18 जून को होने वाला मतदान यह तय करेगा कि विधानसभा का अंकगणित भारी पड़ता है या राजनीतिक रणनीति।
Jharkhand Rajya Sabha Election : विधानसभा का अंकगणित
पूर्णिमा, बीजेपी विधायक 31 से 50
बीजपी विधायक 3.20 से 3.35
इरफान अंसारी, मिनिस्टर, झारखंड 4 से 30
सुखदेव भगत, कांग्रेस नेता 2.53 से 3.14
Jharkhand Rajya Sabha Election : झारखंड में दो राज्यसभा सीटों का गणित
• झारखंड में दो राज्यसभा सीटों का सियासी गणित।
• झारखंड में निर्दलीय से दिलचस्प हुआ राज्यसभा का रण।
• एक सीट पर झामुमो (JMM) की जीत पक्की है।
• दूसरी सीट के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवार प्रणव झा (कांग्रेस)।
• NDA समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी के बीच कांटे की टक्कर।
• बैद्यनाथ राम (झामुमो): झामुमो के पास 34 विधायक हैं।
• जीत के लिए जरूरी 28 वोट से अधिक होने के कारण इनकी जीत तय है।
• प्रणव झा (कांग्रेस): कांग्रेस के पास 16 विधायक हैं।
• इन्हें झामुमो, राजद और माले के अतिरिक्त वोटों की जरूरत होगी।
• परिमल नथवानी (निर्दलीय/एनडीए समर्थित) एनडीए के पास 24 विधायक हैं।
• जीत के लिए इन्हें 4 और वोटों की दरकार है।
Jharkhand Rajya Sabha Election : जीत का जादुई गणित
• झारखंड विधानसभा में कुल 81 विधायक।
• एक उम्मीदवार को जीतने के लिये 28 वोट जरूरी।
• ‘इंडिया’ गठबंधन – झामुमो (34) + कांग्रेस (16) + राजद (04) + भाकपा-माले (02) = कुल 56 विधायक।
• एनडीए (NDA) – भाजपा के पास अपने 24 विधायक हैं।

