Sanchita Ugale Death : मुंबई। टीवी और फिल्म जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। अभिनेत्री संचिता उगले का निधन हो गया है। वह 30 वर्ष की थीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनका शव मुंबई के निकट नालासोपारा स्थित उनके घर में मिला। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Sanchita Ugale Death : पुलिस अधिकारियों के मुताबिक संचिता अपने माता-पिता और छोटी बहन के साथ नालासोपारा के आचोले क्षेत्र में रहती थीं। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Sanchita Ugale Death : जांच अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ की जा रही है।
Sanchita Ugale Death : संचिता उगले ने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने लोकप्रिय टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ में अभिनय किया था। इसके अलावा वह कई अन्य प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रहीं।
Sanchita Ugale Death : हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘छावा’ में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद मनोरंजन जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर कई कलाकार और प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़ी परिस्थितियों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।
ये भी जानिए Gold Silver Rate 15 June 2026 : सोना 3,300 रुपये और चांदी 7,200 रुपये उछली, लगातार तीसरे दिन तेज हुआ बाजार
/

