Akhilesh Yadav Daughter Controversy : योगी का कड़ा संदेश, चेलों-चपाटों को अखिलेश दें उपदेश,बेटी पर अपमानजनक टिप्पणी, यूपी में सियासत भड़की
Akhilesh Yadav Daughter Controversy : उत्तरप्रदेश की सियासत में एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव आमने-सामने हैं। इस बार विवाद अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणियों को लेकर गरमाया है। मामले पर सीएम योगी ने सख्त रुख अपनाते हुए एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए और कहा कि राजनीति में परिवार और बेटियों को निशाना बनाना स्वीकार्य नहीं है। सीएम योगी ने कहा कि दूसरों को नसीहत देने से पहले अपने चेले-चपाटों को भी मर्यादा सिखानी चाहिए। सीएम योगी ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश अपने लोगों को समझा लें। अगर वे फिर भी नहीं सुधरते हैं, तो उन्हें हमारे हवाले कर दें, हम उन्हें ठीक से समझा देंगे।
Akhilesh Yadav Daughter Controversy : उनके इस बयान को सीधे तौर पर सपा समर्थकों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए संदेश माना जा रहा है। वहीं, भाजपा नेताओं ने भी सार्वजनिक रूप से कहा कि किसी भी राजनीतिक मतभेद के बावजूद किसी की बेटी या परिवार पर व्यक्तिगत टिप्पणी उचित नहीं है। अब अखिलेश यादव की बेटी पर की गई टिप्पणी ने राजनीतिक मर्यादा और महिलाओं के सम्मान को लेकर नई बहस छेड़ दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त रुख यह संकेत देता है कि सरकार सार्वजनिक संवाद में गरिमा बनाए रखने के मुद्दे पर कड़ा संदेश देना चाहती है। लेकिन सपा नेता इससे इत्ताफ नहीं रखते, वे कह रहे हैं कि अखिलेश की बेटी के खिलाफ कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने की टिप्पणी की है। आरोपियों पर एफआईआर तो दर्ज कर ली गई, लेकिन गिरफ्तारी किसी की नहीं की गई।

